... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : February 7, 2019 7:35 PM IST
इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिनमें क्षमता से अधिक काम करने के अलावा गलत लाइफ स्टाइल भी शामिल हो सकता है। ©Shutterstock.
कुछ लोग सुबह उठते तो फ्रेश हैं, दिन भर काम भी खूब करते हैं पर शाम होते ही उन्हें सिर दर्द होने लगता है। इसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जिनमें क्षमता से अधिक काम करने के अलावा गलत लाइफ स्टाइल भी शामिल हो सकता है। पर अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो हम आपको बता रहे हैं वे घरेलू उपाय, जिन्हें फॉलो करने से दूर हो जाएगी आपकी यह समस्या।
यह भी पढ़ें - महिलाओं को होता है ज्यादा हैंगओवर, पुरुष भी रहें सावधान
ओवर बर्डन तो नहीं
दिन भर की भागदौड़ और काम का दबाव शाम तक आपके सिर पर दिखता है। आज के दौर में लोगों को काम की टेंशन काफी रहती है। इसके अलावा लोगों में थकान भी हो जाती है। इनके कारण अक्सर लोगों को सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ जाता है। वहीं कई दूसरे कारणों की वजह से भी लोग सिर दर्द के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में लोग तरह-तरह की दवाईयों का इस्तेमाल करने लग जाते हैं, जिससे सेहत पर बुरा असर भी पड़ने लग जाता है। दवाईयों का इस्तेमाल न करके घरेलू उपचार अपनाकर भी सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - हर समय रहती है थकान? तो अपनाएं ये टिप्स
अपनाएं ये उपाय
लौंग और नमक का मिश्रण - सिर दर्द से परेशान हैं तो लौंग और नमक का मिश्रण आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। यह सिर दर्द के लिए एक प्रभावी उपचार है। इसे तैयार करने के लिए आपको लौंग का पाउडर और नमक को मिला का मिश्रण तैयार करना होगा। इसे आपको दूध में मिलाकर पीना है। लौंग और नमक का यह मेल आपके सिर दर्द को पल में छू कर देगा। असल में नमक में हाइग्रस्कापिक गुण होते हैं, जो सिर दर्द से आराम दिलाने में मददगार हैं।
यह भी पढ़ें - थकावट से आंखों में आ गई है सूजन, तो करें ये घरेलू उपाय
सोंठ का पेस्ट - सर्दी में सिर दर्द से परेशान रहने वाले लोगों को सोंठ काफी राहत देने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए पानी में सोंठ पीसकर माथे पर लगाने से सर्दी से होने वाला सिर का दर्द रुक जाता है।
नींबू और गर्म पानी - अगर आपके पास समय कम है या आप कहीं बाहर हैं और आपको अचानक से तेज सिर दर्द उठ गया है, तो यह फटाफट से तैयार होने वाला नुस्खा आपके बहुत काम का है। इसमें आपको करना बस यह है कि एक गिलास में गर्म पानी लेकर उसमें नींबू का रस डाल लें। इससे सिर दर्द में राहत मिलती है। कई बार पेट में गैस बनने से भी सिर दर्द होता है।
यह भी पढ़ें – ज्यादा लिया तनाव, तो बढ़ जाता है अर्ली मीनोपॉज का जोखिम
नींबू और चाय - चाय में नींबू मिलाने से भी सिर दर्द से राहत पाई जा सकती है। इसके लिए नींबू को चाय में निचोड़कर पीना चाहिए।
तुलसी और अदरक - तुलसी और अदरक के इस्तेमाल से भी सिर के दर्द से निजात पाई जा सकती है। इसके लिए तुलसी की पत्तियों का और अदरक का रस एक साथ मिलाएं। इसके बाद इसे माथे पर लगाएं। वहीं इस रस को सिर दर्द से परेशान व्यक्ति को पिलाया भी जा सकता है। इससे सिर दर्द में काफी राहत मिलेगी।
लौंग के तेल से मालिश- लौंग के इस्तेमाल से भी सिर दर्द को दूर किया जा सकता है। लौंग में दर्द खत्म करने के गुण होते हैं। लौंग को गर्म करके किसी कपड़े में बांधकर सूंघने से सिर दर्द में बहुत राहत मिलती है। इसके अलावा लौंग के तेल से अपने माथे की मालिश करने से भी दर्द से निजात पाई जा सकती है।