कूल्हे के दर्द को नजरअंदाज करना ठीक नहीं, यूं रखें खास ख्याल

कूल्हे में दर्द मेट्रोपॉलिटन लाइफ में आम बीमारी के तौर पर तेजी से उभरा है, जिसे नजरअंदाज करना अपनी जान को खुद सांसत में डालने जैसा है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 3, 2018 1:51 PM IST

माना कि अभी आप कूल्हे के दर्द से परेशान नहीं हैं, लेकिन अगर आपने समय रहते कुछ खास बातों पर ध्यान नहीं दिया, तो निश्चित तौर पर आप भविष्य में कूल्हे के दर्द और इससे संबंधित समस्याओं को न्योता दे रहे हैं। कूल्हे में दर्द मेट्रोपॉलिटन लाइफ में आम बीमारी के तौर पर तेजी से उभरा है, जिसे नजरअंदाज करना अपनी जान को खुद सांसत में डालने जैसा है। आमतौर पर कूल्हे में दर्द कई वजहों से होता है। जोड़ों में समस्याएं, ग्रोइन के अंदर या जांघ में दर्द, बाहरी नितंब की मांसपेसियों, स्नायुबंधन या नर्म उत्तकों की समस्याएं आदि। इनकी वजह से पीठ के निचले हिस्से में भी दर्द हो सकता है। कूल्हे में दर्द कई वजहों से होता है।

कूल्हे में दर्द का कारण

- गठिया की वजह से कूल्हे में दर्द संभव है।

- जोड़ों की हड्डियों का घिसना या क्षय।

- कूल्हे की मांसपेसियो में चोट या तनाव।

- इनगुइनल हर्निया की समस्या।

- किसी कारण से नसों का दब जाना।

- कैंसर के कारण भी कूल्हें में दर्द संभव है।

- अस्थियों में संक्रमण के कारण दर्द।

- ज्यादा एक्ससाइज की वजह से दर्द।

तुरंत डॉक्टर से मिलें अगर

अगर आपके कूल्हे में किसी भी वजह से दर्द है और दर्द के साथ ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए-

- अगर निचले हिस्से में तेज दर्द हो।

- कमर या कूल्ह में अचानक सूजन।

- अचानक टेढ़ापन दिखना।

- पैर या कूल्हा हिलाने में असमर्थता।

- पैर पर भार सहन करने में परेशानी

hip pain home remedies 1 निचले हिस्से में तेज दर्द हो तो डॉक्टर के पास जाएं। © Shutterstock.

अपनाएं ये घरेलू उपचार 

कूल्हे के दर्द से बचने का सबसे बढ़िया उपाय नियमित और पोषक खानपान है। इसके अलावा अगर आपके कूल्हे में दर्द होता है तो डॉक्टर से मिलने से पहले कारणों की पहचान जरूरी है। जैसे अगर आपको पहली बार कूल्हे में दर्द हुआ है तो संभव है कि वह ज्यादा एक्सरसाइज की वजह से हुआ हो। इस स्थिति में आराम सबसे बढ़िया दवा है। महिलाओं को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि शिशु के जन्म के समय के बाद तुरंत ही किसी एक्सपर्ट डॉक्टर से उनका स्वास्थ्य परीक्षण और जन्म के समय से ही होने वाली विकारों या संक्रमण की जांच कराएं। अधिकांश मामलों में बीमारी का पता न चलने से उम्र बढ़ने के साथ जिंदगी भर परेशानी होती है। वैसे अगर आपके कूल्हे में दर्द है तो आप इन उपायों को अपनाकर उसका घरेलू इलाज कर सकते हैं।

- कूल्हे पर सीधे दबाव देने से बचें।

- ज्यादा लंबे समय तक बैठने से बचें।

- प्रभावित हिस्से पर नहीं सोएं।

- गर्म तौलिये से कूल्हे की सिंकाई करें।

- आइस क्यूब्स से भी सिंकाई कर सकते हैं।

- स्ट्रेचिंग या एक्सरसाइज से राहत मिल सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source