सोकर उठने का भी होता है सही तरीका, जान लें उनके बारे में

पहले एक-दो मिनट उठने के बाद कुछ देर बेड पर बैठे रहें ताकि आपका शरीर रिलैक्स हो सके। हड़बड़ाकर उठने से बचें। पूरे शरीर में प्रॉपर रक्त प्रवाह होने दें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 28, 2019 9:32 AM IST

रात में प्रॉपर पोस्चर में सोना चाहिए। कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए आदि। ये सारी बातें तो आप जानते ही होंगे, पर सुबह सोकर किस तरह से उठना चाहिए, इस बात का पता बहुत कम लोगों को ही होता है। क्या आप जानते हैं कि जब आप सुबह सोकर उठते हैं, तो बिस्‍तर से उठने का भी एक प्रॉपर तरीका होता है? जिन्हें भी इन तरीकों के बारे में पता होगा, वे दिन भर फ्रेश और एनर्जी से भरपूर रहते हैं।

सुबह सोकर उठने से पहले करेंगे ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, तो दिन भर रहेंगे ऊर्जावान और फिट

सोने के तरीके से होती है नींद प्रभावित

आप जिस भी करवट सोते हैं, उससे भी काफी हद तक आपकी नींद प्रभावित होती है। साथ ही सोकर उठने का आपका तरीका कैसा होता है, उससे भी सेहत पर असर पड़ता है।

रात में जागते रहते हैं, नींद न आने की समस्या करेंगे दूर ये हेल्दी ड्रिंक्स

जानें क्या है सोकर उठने का सही तरीका

कहा जाता है कि बेड की दाईं तरफ से सोकर उठना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर की दाईं तरफ सूर्य नाड़ी होती है। ऐसे में जब आप दाईं करवट से सोकर उठते हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और आप पेट से संबंधित कई समस्याओं से भी बचे रहते हैं। विज्ञान के अनुसार, शरीर के आसपास दो चुंबकीय क्षेत्र होते हैं। एक हमारे सिर से पैरों की तरफ जाता है और दूसरा पैरों से सिर की तरफ आता है। ऐसे में जब कोई व्यक्ति दाईं करवट से सोकर उठता है, तो अपने शरीर के दूसरे चुंबकीय क्षेत्र को मजबूत करता है। इससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह तेज होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि दाईं करवट से सोकर उठने से आप दिन भर तनाव मुक्त रहते हैं।

जानें, दस वर्ष तक के बच्चों के लिए कितनी नींद है जरूरी

झटके में न उठें

झटके से बिस्‍तर से उठने से बचें। खासकर, वो लोग जिन्हें कमर से संबंधित कोई समस्या है। इससे कमर में मोच आ सकती है या दर्द बढ़ सकता है। स्‍ट्रेचिंग करते हुए बेड से उतरें।

हाथों का सहारा लें

बेड से उतरते समय हाथों का सहारा जरूर लें। इससे आपकी गर्दन और कमर पर बेवजह जोर नहीं पड़ेगा।

रात में सोने से पहले खाते हैं ये चीजें, तो नींद हो जाएगी फुर्र

रिलैक्‍स करें, फिर उठें

पहले एक-दो मिनट उठने के बाद कुछ देर बेड पर बैठे रहें ताकि आपका शरीर रिलैक्‍स हो सके। हड़बड़ाकर उठने से बचें। पूरे शरीर में प्रॉपर रक्त प्रवाह होने दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source