Isabgol Benefits : कब्ज ही नहीं, इन समस्याओं से भी दिलाए छुटकारा इसबगोल

Isabgol Benefits in Hindi, यही जानते हैं कि इसबगोल सिर्फ कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाता है, पर ऐसा नहीं है। जानें, इसबगोल के और क्या-क्या फायदे होते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 1, 2019 7:41 AM IST

Isabgol Benefits in Hindi (ईसबगोल के फायदे)

ज्यादातर लोग इसबगोल का सेवन तब करते हैं, जब उन्हें कब्ज (Constipation) की समस्या होती है। लेकिन, इसबगोल सिर्फ कब्ज की ही समस्या दूर नहीं करता है, इससे आप कई अन्य शारीरिक परेशानियों से भी छुटकारा पा सकते हैं। इसबगोल एक पौष्टिक उत्पाद होता है। इसबगोल (Plantago ovata) झाड़ीनुमा पौधा होता है, जिसके बीज के छिलके से अतिसार, कब्ज, जैसी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है। इतना ही नहीं, यह वजन भी कम करने के काम आता है। इसबगोल के फायदे (Isabgol Benefits) एक नहीं कई होते हैं।

Foods for Detoxification : शरीर से विषैले पदार्थ निकालते हैं ये फूड्स, जरूर करें सेवन

कैसा होता है इसबगोल

यह एक चिपचिपा सा पदार्थ होता है। जब आप इसे दूध या पानी में डालकर पीते हैं, तो यह लिसलिसा, गाढ़ा और चिपचिपा सा नजर आता है। पानी और दूध में डालते ही यह जेल का निर्माण करने लगता है, इसी वजह से यह गाढ़ा लगता है। इसमें मौजूद कई गुण आंतों की सफाई करते हैं साथ ही यह पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है।

वजन भी कम करे इसबगोल

इसबगोल (Isabgol Benefits) वजन घटाने में भी मददगार है। इसके सेवन के बाद आपको पेट भरा होने का अहसास होता है, जिससे आप कम खाते हैं। यह भूख को नियंत्रित करता है। वजन घटाने के लिए इसे पानी में मिलाएं। इसमें नींबू का रस भी डाल सकते हैं। सुबह इसे खाली पेट पिएं। ऐसा कुछ दिनों तक करेंगे, तो वजन कम होने लगेगा। इसके अन्य फायदे इस प्रकार (Isabgol Benefits) …

इसबगोल के अन्य फायदे क्या होते हैं ? (Isabgol Benefits) 

1 डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी इसबगोल हेल्दी होता है। यह डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है। इसमें मौजूद जिलेटिन तत्व शरीर में ग्लूकोज के एब्जॉर्ब्शन को कम करता है। इसे आप खाना खाने के बाद पानी में मिलाकर पी सकते हैं। वैसे, इसबगोल को हर दिन खाने से बचें। बेहतर होगा कि डॉक्टर से एक बार इसके बारे में पूछ लें।

2 फाइबर से भरपूर होने के कारण पेट की सेहत को दुरुस्त रखता है। इसमें घुलनशील और अघुलनशील दोनों फाइबर होते हैं, जिससे शरीर की आंतों का मूवमेंट स्मूथ होता है।

3 इसबगोल में कैलोरी नहीं होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, दो चम्मच इसबगोल में सिर्फ 30-32 कैलोरी ही होती है। आप इसे फाइबर सप्लिमेंट के तौर पर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Carrot Benefits : गाजर खाने के सेहत लाभ जान लेंगे, तो जरूर करेंगे इसका सेवन

4 भूख अधिक लगती है, तो इसबगोल खाएं। यह भूख को कम करता है। इसे पानी में जब आप मिलाते हैं, तो इसका ओरिजनल साइज काफी बढ़ जाता है। तो जब आप इसे खाते हैं, तो पेट भरा हुआ महसूस होता है। इससे आप जल्दी-जल्दी खाने से बचे रहते हैं।

5 शरीर का फैट साफ करने के साथ ही बॉडी फैट को कम भी करता है। इसके सेवन से मलाशय (Rectum) की साफ-सफाई होती है। पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। इम्यूनिटी मजबूत होती है।