... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 2, 2021 1:38 PM IST
थकान कोरोना वाली है या सीजनल? जानें कैसे पहचानें आपको क्यों रही है थकान
कोरोनावायरस की दूसरी लहर की रफ्तार भले ही थमती दिखाई दे रही हो लेकिन अभी भी लोग कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के शिकार हो रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें तनाव और थकान प्रमुख रूप से प्रभावित कर रही है। डेल्टा वेरिएंट के ये लक्षण भले ही आम हो लेकिन इसके साथ तेज बुखार आपके कोरोना से संक्रमित होने की कहानी बयां करता है। इस बात को ध्यान में रखने की जरूरत है कि इन दिनों मानसून पूरे जोरों पर है और मानसून से जुड़ी कई बीमारियां और वायरल भी आपको थका देने जैसे लक्षण दे सकता है।
हालांकि ये जरूरी है कि कोरोनावायरस संक्रमण और संदिग्ध लक्षण को अगर समय पर नहीं पहचाना गया तो ये किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। लेकिन सवाल ये उठता है कि आप कैसे पता लगाएं कि आखिर थकान किस वजह से हो रही है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको ये पहचानने में मदद मिलेगी की थकान COVID-19 की वजह से है या फिर मौसमी एलर्जी की वजह से। तो आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
जब भी आपको थकान होती है या फिर आप बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं तो इसका मतलब ये है कि आपकी ऊर्जा खत्म हो रही है, जिसके कारण आप थका हुआ महसूस करते हैं। जब भी कोई व्यक्ति थका हुआ महसूस करता है, तो उसे किसी भी काम को करने में मुश्किल हो सकती है या कुछ भी करने के लिए उसके भीतर प्रेरणा शून्य हो सकती है।
थकान आमतौर पर आपकी डाइट या जीवनशैली में बदलाव के परिणामस्वरूप भी हो सकती है। मेडिकल की भाषा में समझें तो थकान कई कारणों से हो सकती है और इसके लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक अलग-अलग हो सकते हैं।
कोरोना और मौसमी एलर्जी के कारण होने वाली थकान के लक्षण अलग-अलग महसूस हो सकते हैं। हालांकि, कुछ अंतर हैं जो ध्यान देने योग्य हैं। एनर्जी लेवल में कमी होने पर थकान होना एक आम शिकायत हो सकती है। हालांकि, यह कुछ घंटों बाद अपने आप ठीक हो जाती है लेकिन COVID के कारण होने वाली थकान अधिक समय तक रह सकती है, जिससे किसी भी कार्य को करना कठिन हो जाता है और नींद भी नहीं आती है।
थकान होने पर व्यक्ति खुद को बेहद सुस्त, हाथ-पैर में दर्द और एनर्जी लेवल में कमी महसूस हो सकती है। वहीं COVID-19 में थकान बहुत ज्यादा होती है और आपको और दिनों के मुकाबले ज्यादा दिनों तक थकान रह सकती है। इसके साथ कुछ अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। यही वे लक्षण होते हैं, जो कि एक मरीज में सामान्य थकान को कोविड के कारण होने वाली थकान से अलग करने में मदद कर सकते हैं।
खान-पान, जीवनशैली, नींद न आनेजैसी कई समस्याएं हैं, जो थकान के पीछे की वजह हो सकते हैं। अधिकांश डाइट प्लान और जीवनशैली से जुड़ी थकान कुछ ही दिनों में अपने आप (या सुधार के साथ) हल हो सकती हैं। दरअसल होता क्या है कि अगर कोई रोगजनक शरीर पर हमला करता है, तो हमारा इम्यून सिस्टम इन रोगजनक को जड़ से खत्म करने के लिए अपना बचाव करती है। इंफ्लेमेशन की प्रतिक्रिया के रूप में हमें थकान होती है। अगर कोई एक्टिव संक्रमण का खतरा नहीं है, तो आपको बीमारी के संभावित कारणों से थकान हो सकती है, जो मेटाबॉलिज्म और इंफ्लेमेशन को प्रभावित करती है।
लंबे समय से उपयोग की जाने वाली कुछ दवाएं भी शरीर में थकान पैदा कर सकती हैं और एक व्यक्ति खुद को थका-थका महसूस करता है।