बच्चे की मेंटल हेल्थ ठीक है या नहीं? साइकोलॉजिस्ट से जानें खराब मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण

कई बार हम बच्चों की परेशानियों को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन हर माता-पिता का यह जानना बहुत जरूरी है कि बच्चा मानसिक रूप से स्वस्थ है या नहीं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated : May 1, 2026 10:47 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Malini Saba

Bache Ki Mental Health: बड़ों को लगता है कि क्योंकि वह घर व ऑफिस की सारी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, इसलिए वह अधिक टेंशन में रहते हैं। बच्चों का क्या है? वह तो स्कूल-कॉलेज जाते हैं और फिर खेलकर अपनी थकान मिटा देते हैं। लेकिन यह सोच गलत है। भले ही बच्चे छोटे होते हैं, लेकिन उनके जीवन में उनकी उम्र के दौरान आने वाली चुनौतियां भी बहुत ही अधिक होती हैं। आज के समय में बच्चों की मानसिक सेहत उतनी ही जरूरी है जितनी उनकी शारीरिक सेहत। लेकिन समस्या यह है कि अधिकतर मामलों में बच्चों की मानसिक परेशानियां पहचानी ही नहीं जातीं।

UNICEF और World Health Organization की रिपोर्ट्स बताती हैं कि दुनिया भर में हर 7 में से 1 बच्चा या किशोर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन अधिकतर मामलों में इलाज नहीं मिल पाता। इसलिए हमने कुछ रिसर्च और साइकोलॉजिस्ट के इनपुट्स की मदद से आप तक सही व सटीक जानकारी पहुंचाने की कोशिश की है। आइए विस्तार से जानें कि हमारे बच्चे की मेंटल हेल्थ ठीक है या नहीं।

पहले जानें क्या कहती है रिसर्च?

यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में बच्चों और किशोरों की संख्या लगभग 43.6 करोड़ है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं अभी भी बहुत सीमित हैं। वहीं यूनिसेफ की दूसरी रिपोर्ट कहती है कि 50% मानसिक बीमारियां 14 साल की उम्र से पहले शुरू हो जाती हैं, लेकिन पहचान नहीं हो पाती। WHO की रिपोर्ट के अनुसार मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं जैसे एंग्जायटी, डिप्रेशन और बिहेवियरल डिसऑर्डर बच्चों में तेजी से बढ़ रही हैं।

साइकोलॉजिस्ट सबा क्या कहती हैं?

साइकोलॉजिस्ट और महिला एवं मानवाधिकारों की समर्थक डॉक्टर मालिनी सबा हमें बता रही हैं, इसका मतलब साफ है। अगर समय पर संकेत पहचान लिए जाएँ, तो बच्चे को बड़ी मानसिक समस्या से बचाया जा सकता है।

बच्चों में खराब मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण

साइकोलॉजिस्ट के अनुसार बच्चों में मानसिक परेशानी अक्सर उनके व्यवहार और आदतों में बदलाव के रूप में दिखती है।

बदलावलक्षण
1. व्यवहार में अचानक बदलाव
  • बहुत ज्यादा गुस्सा या चिड़चिड़ापन
  • छोटी-छोटी बात पर रोना
  • पहले से ज्यादा जिद या आक्रामकता
2. अकेलापन और सोशल दूरी
3. पढ़ाई में गिरावट
  • स्कूल जाने से डरना
  • ध्यान न लगना
  • अचानक कम नंबर आना
  • मानसिक तनाव का सीधा असर अकादमिक प्रदर्शन पर पड़ता है।
4. नींद और खाने में बदलाव
  • बहुत ज्यादा सोना या बिल्कुल न सो पाना और भूख कम या ज्यादा होना।
  • WHO के अनुसार, sleep disturbance और eating changes मानसिक समस्या के सामान्य संकेत हैं।
5. बार-बार शारीरिक शिकायतें
  • सिर दर्द
  • पेट दर्द
  • बिना कारण थकान
  • कई बार मानसिक तनाव शरीर के जरिए सामने आता है।
6. डर, चिंता और घबराहट
  • हर समय डरना
  • छोटी बात पर ज्यादा चिंता करना
  • पैनिक जैसी स्थिति
  • यह एंग्जायटी डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है।
  • उम्र के हिसाब से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य खराब होने का कारण

बच्चों में उम्र के हिसाब से खराब मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण

उम्रलक्षण
छोटे बच्चों में विशेष संकेत (0–5 वर्ष)
  • बार-बार अंगूठा चूसना
  • बिस्तर गीला करना
  • माता-पिता से चिपके रहना
  • अचानक व्यवहार में पीछे जाना
किशोरों में संकेत (10–19 वर्ष)
  • गुस्सा और झगड़े बढ़ना
  • नियम तोड़ना
  • खुद को नुकसान पहुंचाने की सोच
  • नशे या गलत आदतों की ओर झुकाव
  • यह गंभीर मानसिक स्वास्थ्य जोखिम हो सकता है।

बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य खराब होने के कारण

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार बच्चों की मानसिक सेहत पर कई फैक्टर्स असर डालते हैं जैसे-

  • परिवार में तनाव या झगड़े
  • स्कूल में बुलिंग
  • डिजिटल या सोशल मीडिया का दबाव
  • गरीबी या असुरक्षित माहौल
  • माता-पिता की मानसिक स्थिति

माता-पिता के लिए सलाह

डॉ. मालिनी सबा माता-पिता को सलाह देती हैं कि बच्चे की बात ध्यान से सुनें, उसे जज न करें, भावनाओं को व्यक्त करने दें, नियमित दिनचर्या और नींद सुनिश्चित करे और जरूरत पड़े तो विशेषज्ञ से संपर्क करें। साथ ही याद रखें कि मेंटल हेल्थ की समस्या सिर्फ ‘नखरा’ नहीं, बल्कि एक वास्तविक स्थिति होती है।

डिस्क्लेमर- बच्चों की मानसिक सेहत अक्सर चुपचाप खराब होती है, और जब तक हम समझते हैं, तब तक समस्या गहरी हो चुकी होती है। इसलिए सबसे जरूरी है कि संकेतों को पहचानना, समय पर समझना और सही मदद लेना। साथ ही जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह लेना है।

FAQs

बच्चों की मेंटल हेल्थ सही है या खराब कैसे पता करें?

बअगर बच्चा लगातार उदास, बहुत ज्यादा चिड़चिड़ा, सामाजिक गतिविधियों से दूर या स्कूल में खराब प्रदर्शन कर रहा है, तो यह खराब मानसिक स्वास्थ्य के संकेत हो सकते हैं।

बच्चों की मेंटल हेल्थ कैसे ठीक करें?

बच्चों की मानसिक सेहत ठीक करने के लिए उनके साथ खुलकर बात करें, उनकी भावनाओं को समझें, उन्हें प्यार और सुरक्षित माहौल दें। साथ ही, संतुलित दिनचर्या, पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद और स्क्रीन टाइम सीमित करना बहुत ज़रूरी है।

क्या बच्चों को डिप्रेशन हो सकता है?

जी हां,  बच्चों को भी डिप्रेशन और स्ट्रेस जैसी मानसिक समस्याएं हो सकती हैं।  कई स्टडीज और रिसर्च में बच्चों में मेंटल हेल्थ से जुड़ी कई गम्भीर समस्याएं देखी गयी हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.