
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : January 14, 2026 8:44 PM IST
Does Wearing Winter Cap Cause Hair Fall: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर पर जैकेट, गले में मफलर और सिर पर टोपी अपनी जगह बना लेती है। ठंडी हवाओं से बचने के लिए टोपी, कैप या मफलर पहनना जरूरी भी है। लेकिन इसी के साथ एक डर भी मन में आता है कि टोपी पहनने से बाल झड़ तो नहीं झड़ने लगेंगे? कई लोग मानते हैं कि सिर ढकने से स्कैल्प सांस नहीं ले पाता और इससे हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। लेकिन क्या ये बात सही है? कभी जानने का प्रयास किया? इस बारे में डॉक्टरों की राय क्या है और सर्दियों में बालों की सही देखभाल कैसे करें। अगर आप भी सर्दियों से परेशान होकर टोपी लगाना चाहते हैं, लेकिन हेयर फॉल के डर से लगा नहीं पा रहे हैं या फिर लगा रहे हैं लेकिन इसके साइड इफेक्ट्स का पता नहीं है, तो ऐसे में आपको सच्चाई जानने की जरूरत है। इस लेख में हम आपको इसी के बारे में कुछ खास जानकारी देने वाले हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, टोपी पहनने से सीधे तौर पर बाल नहीं झड़ते और यह केवल एक भ्रांति है। वह बताते हैं कि बाल झड़ने के मुख्य वजह हार्मोनल बदलाव, जेनेटिक्स, पोषण की कमी, तनाव और स्कैल्प की सही देखभाल न करना होता है। हां, लेकिन विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि अगर आप बहुत टाइट टोपी लंबे समय तक पहनते है या गीले बालों में टोपी पहनते हैं तो बाल टूट सकते हैं, लेकिन यह कभी भी स्थायी हेयर लॉस का करने नहीं बन सकता।
सर्दियों के मौसम में ठंडी और सूखी हवाएं सबसे जड़ा परेशान करती हैं, जिससे स्कैल्प ड्राई हो जाते हैं। फिर इस वजह से ड्राईनेस होती है और डैंड्रफ, खुजली और बालों की जड़ें कमजोर पड़ने लगती हैं। इसके अलावा एक कारण धूप का कम मिलना भी है। साथ ही विटामिन डी की कमी और पानी कम पीने की आदत भी बाल झड़ने का कारण बनती है और लोगों को लगता है कि टोपी पहनना इसकी वजह है, जबकि असल कारण मौसम और लाइफस्टाइल होते हैं।
आप सर्दी से बचाव के लिए टोपी पहनने लेकिन बहुत टाइट टोपी न पहनें, ताकि स्कैल्प पर ज्यादा दबाव न पड़े। अगर आपको पहले से ही बालों के झड़ने की समस्या है तो सूती या वूल ब्लेंड टोपी चुनें, जो पसीना सोख सके। सबसे जरूरी है गीले बालों में टोपी न पहनना, एक तो इससे आपके बाल झड़ेंगे ऊपर से आप बीमार भी पड़ जाएंगे। वही दिन के अंत में टोपी को सिर से उतारे और स्कैल्प को हवा लगने दें।
आप हफ्ते में 2–3 बार हल्के तेल से स्कैल्प की मालिश करें। इसके लिए आप माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें, लेकिन ज्यादा बार बाल न धोएं, इससे बालों को नुकसान होगा। साथ ही आप अपनी डाइट में प्रोटीन, आयरन और विटामिन डी से युक्त चीजों को शामिल करें और पर्याप्त पानी पिएं। तनाव को कम करना व प्रबंधित करना भी बालों को झड़ने से रोकने का एक आसान तरीका है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।