Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World Tuberculosis Day 2024: क्या छूने से फैल सकती है टीबी की बीमारी? जाने TB से जुड़े इस मिथक का सच

टीबी की गम्भीर बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस (World TB Day 2024) मनाया जाता है।

World Tuberculosis Day 2024: क्या छूने से फैल सकती है टीबी की बीमारी? जाने TB से जुड़े इस मिथक का सच

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 24, 2024 8:49 PM IST

टीबी यानी ट्यूबरक्लॉसिस एक गम्भीर संक्रमण है जिसमें बैक्टेरिया सीधे-सीधे फेफड़ों पर हमला करते हैं। हवा से फैलनेवाली बीमारी होने के कारण टीबी से संक्रमित होने का खतरा भी बहुत अधिक होता है। अगर टीबी के लक्षणों की अनदेखी की जाए और इसका इलाज समय पर नहीं किया जाए तो टीबी की बीमारी गम्भीर हो सकती है। फेफड़ों से जुड़ी इस डरावनी बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए दुनियाभर में प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस (World TB Day 2024) मनाया जाता है। इस लेख में आप पढ़ेंगे टीबी के लक्षणों और कारण। साथ ही जानें टीबी की बीमारी फैलने से जुड़े कुछ मिथकों के पीछे के सही फैक्ट्स भी।

2 सप्ताह से लम्बे समय तक की खांसी टीबी का सबसे पहला और प्रमुख लक्षण माना जाता है। वहीं, टीबी की बीमारी में ये लक्षण (Symptoms of TB) भी दिखायी देते हैं-

  • खांसी के साथ बलगम और खून (blood in cough)
  •  बुखार (low grade fever)
  • नाइट स्वेट्स (Night sweats) या रात को पसीना आना
  • तेजी से वेट लॉस (Sudden weight loss)

क्या छूने से फैलती है टीबी की बीमारी? ( Can Tuberculosis spread from person to person)

टीबी की बीमारी लम्बे समय से हमारे देश में एक गम्भीर स्वास्थ्य संकट बना हुआ है। इसी के चलते टीबी के बारे में कई प्रकार की बातें और मिथक भी समाज में फैले हुए हैं। जैसे कुछ लोगों को लगता है कि टीबी की बीमारी एक-दूसरे को छूने से भी फैल सकती है। इसी की वजह से टीबी के मरीजों (TB patients) के साथ भेदभाव भी किया जाता है। लेकिन, टीबी की बीमारी इस तरह से बिल्कुल नहीं फैलती। अगर कोई व्यक्ति टीबी से संक्रमित व्यक्ति को छूता है तो इससे उसे टीबी नहीं हो सकता। टीबी के मरीज से संक्रमण फैलने का खतरा (risk of transmission of TB spread from one person to other) केवल तभी तक होता है जब टीबी का बैक्टेरिया गले या फेफड़ों में हो। जिन लोगों की किडनी (TB in kidney) या रीढ़ में टीबी (TB in spine) हो उनसे टीबी के बैक्टेरिया दूसरे लोगों तक नहीं फैलते।

Also Read

More News

क्या अनुवांशिक बीमारी है टीबी ? (Is Tuberculosis a genetic disease )

बिल्कुल नहीं। टीबी की बीमारी के बारे में बहुत से लोगों को लगता है कि यह एक अनुवांशिक बीमारी है और परिवार में एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के लोगों को यह बीमारी विरासत में भी मिल सकती है। लेकिन, यह पूरी तरह से गलत है। आमतौर पर देखा जाता है कि एक ही घर में रहने वाले एक से अधिक लोगों को टीबी की बीमारी हो जाती है। टीबी के बैक्टेरिया हवा के माध्यम से फैलते हैं और मरीज के आसपास रहने वाले लोगों में अगर किसी प्रकार के लक्षण हों तो टीबी के बैक्टेरिया उन्हें तेजी से अपनी चपेट में ले लेते हैं। यही वजह है कि एक ही स्थान पर रहने वाले 2 या उससे अधिक लोगों में कई बार टीबी की बीमारी देखी जाती है। लेकिन, यह बीमारी जेनेटिक या अनुवांशिक नहीं है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source