hamburger icon
A
Read in English

क्या पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन तेजी से कम हो रहा है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं?

आखिर पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? क्या कम हुए टेस्टोस्टेरोन लेवल को फिर से नेचुरल तरीके से बढ़ाया जा सकता है? अगर आपके भी ये सवाल हैं, तो इस लेख में जानें।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 18, 2026 8:53 AM IST

आजकल लोगों में फिट रहने और जिम करने का क्रेज काफी ज्यादा देखा जाता है और इसलिए उन्हें प्रोटीन, रिकवरी और टेस्टोस्टेरोन जैसी चीजों के बारे में भी अच्छी खासी जानकारी हो गई है। Pubmed central की एक खास स्टडी के अनुसार पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो रहा है। पिछले कुछ दशकों में पुरुषों में एवरेज टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में लगातार गिरावट देखी गई है। लेकिन यह सिर्फ हार्मोन का संतुलन कम होना नहीं है, बल्कि यह एक बेहद चिंताजनक बात है क्योंकि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन लेवल कम होने से पुरुषों की हेल्थ पर इसका बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है। लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है और आखिर कैसे इससे बचाव किया जा सकता है आदि के बारे में हम इस लेख में जानेंगे।

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने के कारण

Pubmed द्वारा पब्लिश की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, एजिंग तो सामान्य रूप से प्रमुख कारण होता ही है, जिससे टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने लगता है। इसके अलावा मोटापा इसका एक बहुत बड़ा कारण बताया गया है। क्योंकि मोटापे में टिश्यू बढ़ते हैं, जिससे अरोमाटेज (Aromatase) नाम के एक एंजाइम कि एक्टिविटी बढ़ जाती है जो बाद में एस्ट्रोजन हार्मोन के रूप में बदल जाता है। इसके अलावा स्टडी में कुछ अन्य कारण भी बताए गए जैसे -

  • खराब नींद
  • लंबे समय से तनाव
  • खराब खान-पान
  • स्मोकिंग व ड्रिंकिंग
  • प्रदूषण के संपर्क में आना

ऐसे में क्या किया जाना चाहिए

अगर आपको लगता है कि आपका टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने लग गया है, तो चिंता मत कीजिए उसे नेचुरल तरीके से फिर से बढ़ाया जा सकता है। Researchgate की एक रिसर्च के अनुसार आप रेजिस्टेंस ट्रेनिंग, वेट लिफ्टिंग, सही डाइट, सही मेंटल हेल्थ और अन्य हेल्दी लाइफस्टाइल की मदद से टेस्टेस्टेरोन लेवल को फिर से बढ़ा सकते हैं।

क्या करें और क्या न करें

  • कम हुए टेस्टोस्टेरोन लेवल को बढ़ाने के लिए या फिर उसे कम होने से रोकने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जैसे -
  • हफ्ते में कम से कम चार दिन वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज करने से टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ने में मदद मिलेगी
  • देर रात तक फोन चलाने, आधी-अधूरी नींद लेने से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन लेवल कम होने लगता है
  • अच्छी डाइट लें जिसमें खासतौर पर जिंक और विटामिन डी जैसे खास पोषक तत्व हों
  • धातु के बर्तनों में खाएं और प्लास्टिक की चीजों में खाना बंद कर दें
  • डाइट में फल व सब्जियों को शामिल करें बाहर का प्रोसेस्ड फूड और चीनी वाली चीजें न खाएं

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन लेवल कम होने के कारण व उससे जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी देना है और इसमें दी गई जानकारियां रिसर्च व इंटरनेट पर मिली जानकारी के आधार पर हैं और thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या के इलाज के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।