
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Medically Verified By: Dr. Vineeta Singh Tandon
स्ट्रेस यानी तनाव को आज के समय में इतना कॉमन हो गया है, मानो ऐसा लगने लगा है कि यह हमारे जीवन का ही हिस्सा है। लेकिन तनाव को जीवन का हिस्सा समझना छोड़ दीजिए और यह जान लीजिए कि ये ऐसी ऐसी मानसिक बीमारी है, तो आपके शारीरिक स्वास्थ्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है। कई रिसर्च भी यह साबित कर चुकी हैं कि अगर आप लंबे समय से तनाव में हैं, तो शरीर में हार्ट अटैक के जैसी कई जानलेवा समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। डॉ. विनीता सिंह टंडन, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, ISIC मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की मदद से हम जानेंगे कि आखिर ज्यादा तनाव आपके प्लेटलेट काउंट को कैसे प्रभावित कर सकता है और क्या इससे प्लेटलेट काउंट कम भी हो सकता है।
अगर आप सीधे जवाब की तलाश में हैं, तो सीधा जवाब ये है कि स्ट्रेस सीधे आपके प्लेटलेट काउंट को प्रभावित नहीं करता है। हालांकि, लंबे समय से अगर आपको स्ट्रेस है, तो शरीर के अंदर ऐसा वातावरण बन सकता है और कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं जिनके कारण प्लेटलेट काउंट कम हो सकता है। लगातार तनाव से शरीर में कई हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता, नींद और भोजन की आदतों को प्रभावित कर सकता है। इसके परिणामस्वरूप, शरीर की स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है और कुछ मामलों में प्लेटलेट्स की संख्या भी घट सकती है।
हालांकि, इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि स्ट्रेस के कारण पैदा होने वाली ये ज्यादातर स्थितियां प्लेटलेट काउंट को थोड़ा बहुत ही प्रभावित कर पाती हैं। सरल शब्दों में कहें तो बहुत ही कम संख्या में इससे प्लेटलेट कम होती हैं, जिसका स्वास्थ्य पर कोई खास गहरा असर नहीं पड़ता है। हालांकि, अगर किसी कारण से प्लेटलेट संख्या बहुत तेजी से कम हो रही हैं, तो इसके पीछे हो सकता है कोई दूसरी बीमारी हो और बीमारी का पता लगाने व समय पर इलाज करने के लिए जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
प्लेटलेट हमारे रक्त का सबसे जरूरी हिस्सा होता है, जिसका प्रमुख काम खून को बहने से रोकना होता है। अगर प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है, तो थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (Thrombocytopenia) नाम की स्थिति पैदा हो जाती है। प्लेटलेट काउंट में कमी के कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं जिनमें निम्न शामिल हैं -
इसलिए प्लेटलेट कम करने वाला तनाव कोई मुख्य कारण नहीं होता है। हालांकि, यदि किसी व्यक्ति को पहले से ही कोई बीमारी है और वह लगातार तनाव में जी रहा है, तो यह उसकी स्थिति को और बिगाड़ सकता है।
अगर शरीर में प्लेटलेट काउंट कम हो रहा है, तो कुछ लक्षण देखने को मिल सकते हैं जो इस प्रकार हैं -
यदि आपको इनमें से कोई लक्षण महसूस होते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। केवल घरेलू उपचार या इंटरनेट पर मिली जानकारियों के आधार पर उपचार करने का प्रयास न करें।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल तनाव और प्लेटलेट काउंट कम होने के बीच के कनेक्शन को बताता है. इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।