Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आपने भी अक्सर महसूस किया होगा कि जब आपके पीरियड्स आते हैं तो आपको बार-बार बाथरूम जाने की आवश्यकता पड़ती है। जब आपके पीरियड्स आते हैं, तो आप सामान्य से अधिक बार शौच करती हैं और ऐसा लगता है जैसे आपका पाचन तंत्र अजीब हो गया है। चिंता न करें कि आप अकेली नहीं हैं क्योंकि कई महिलाओं के साथ ऐसा होता है। हम आपको बताते हैं कि आपको पीरियड्स के दौरान ज़्यादा परेशानी क्यों होती है।
पीरियड्स के दौरान ज़्यादा शौच क्यों होती है?
पीरियड्स के दौरान सामान्य तरीके से शौच करने के लिए आप क्या कर सकते हैं?
खुशकिस्मती से, कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिन्हें आप पीरियड्स के समय अपने बॉवेल को आसानी से काम करने के लिए अपना सकती हैं। यदि आप फाइबर युक्त फल-सब्जियां और पचने में आसान कार्बोहाइड्रेट खाती हैं, तो आपको बार-बार टॉयलेट जाने की ज़रूरत कम पड़ेगी। चॉकलेट, ब्रेड और तली हुई चीज़ें खाने से बचें क्योंकि वे पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती हैं और जब आपके पीरियड्स चल रहे होते हैं, तो आपके पेट में बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, कॉफी जैसी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल को उत्तेजित करनेवाली चीज़ों का सेवन कम करें।
टिप- हालांकि, अगर आपके बोवेल के काम करने का तरीका अचानक से बदल जाए, खासकर अगर आपके पीरियड्स का समय नहीं है, तो अपने डॉक्टर से ज़रूर मिलें। यदि आपको आईबीएस (IBS) है, तो डायरिया और कब्ज के लक्षण मानी जानेवाली समस्याएं आपके पीरियड्स के दौरान और गम्भीर या बदतर बन सकती हैं।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत-Shutterstock.
संदर्भ-[1] Houghton, L. A., Lea, R., Jackson, N., & Whorwell, P. J. (2002). The menstrual cycle affects rectal sensitivity in patients with irritable bowel syndrome but not healthy volunteers. Gut, 50(4), 471–474.
[2] Qin, H.-Y., Cheng, C.-W., Tang, X.-D., & Bian, Z.-X. (2014). The impact of psychological stress on irritable bowel syndrome. World Journal of Gastroenterology : WJG, 20(39), 14126–14131. http://doi.org/10.3748/wjg.v20.i39.14126.