
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Medically Verified By: Dr. Nandini Dadu
ozempic
आजकल सोशल मीडिया पर Ozempic दवा और इंजेक्शन की खूब चर्चा चल रही है। सेलिब्रिटी, इंफ्लुएंसर से लेकर सामान्य कॉटेंट क्रिटएर भी इस दवा की खूब बाते कर रहे हैं। कोई इसे मैजिक वेट लॉस इंजेक्शन समझ रहा है, तो किसी का कहना है कि इस दवा को लेने से डायबिटीज रोगियों को लाभ मिलता है और ब्लड शुगर लेवल कम बना रहता है। लेकिन क्या वाकई ओजेम्पिक वेट लॉस के लिए फायदेमंद होता है? क्या यह दवा वेट लॉस के लिए सबसे आसान तरीका है? क्या इस दवा को खुद घर पर लिया जा सकता है? आपके इन सभी सवालों के जबाव जानने के लिए हमने दादू मेडिकल सेंटर, वसंत विहार की एस्थेटिक फिजिशियन और GLP कोच डॉ. नंदिनी दादू से बात की। उनका कहना है कि ओजेम्पिक कोई कॉस्मेटिक या लाइफस्टाइल प्रोडक्ट नहीं है। यह एक प्रिस्क्रिप्शन वाली दवा है, जिसे आप सिर्फ डॉक्टर की सलाह और निगरानी में ही ले सकते हैं। सोशल मीडिया पर किसी की वीडियो देखकर इस दवा को लेना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
डॉ. नंदिनी बताती हैं कि ओजेम्पिक (Semaglutide) एक GLP-1 receptor agonist दवा है। इस दवा को टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए बनाया गया था। यह दवा शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बेहतर बनाती है और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है।
ozempic
डॉ. नंदिनी दादू बताती हैं कि टाइप-2 डायबिटीज में शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता है या शरीर इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है। ऐसे में ओजेम्पिक दवा, भोजन के बाद इंसुलिन रिलीज करने, ग्लूकागन हार्मोन को कम करने और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। कुछ मरीजों में इस दवा को हृदय संबंधी रोगों के जोखिम कम करने में भी असरदार माना गया है।
डॉ. नंदिनी दादू बताती हैं कि ओजेम्पिक दवा भूख को नियंत्रित करके वाले मस्तिष्क के हिस्से पर असर डालती है। इस दवा को लेने से, जल्दी पेट भरने का अहसास होता है और बार-बार खाना खाने की इच्छा भी कम होती है। इतना ही नहीं, इस दवा को लेने से ओवईटिंग से भी बचाव हो सकता है। लेकिन, इस इंजेक्शन को लेने से स्थायी परिणाम नहीं मिलते हैं। इसलिए सिर्फ इसी इंजेक्शन पर निर्भर रहना सही नहीं है। इसके साथ ही, आपको बैलेंस और हेल्दी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग पर भी फोकस करना जरूरी है, ताकि वजन कम होने के साथ मांसपेशियों को नुकसान न पहुंचे। हालांकि, FDA ने ओजेम्पिक को वजन घटाने की दवा के रूप में अप्रूव नहीं किया है।
डॉ. नंदिनी दादू आगे बताती हैं कि तेजी से वजन कम होना सेहत के लिहाज से सही नहीं होता है। इससे व्यक्ति को कमजोरी, थकान और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर कोई व्यक्ति बिना प्रोटीन और एक्सरसाइज किए, सिर्फ इस दवा को लेता है तो इससे मांसपेशियां कमजोर पड़ सकती हैं। इसका असर, त्वचा की कसावट, चेहरे और बालों की सेहत पर भी पड़ सकता है।
stomach pain
इस दवा को लेने के बाद कुछ हफ्तों तक शरीर में इसके दुष्प्रभाव नजर आ सकते हैं। जैसे-
हालांकि, ये लक्षण समय के साथ-साथ कम होते जाते हैं। लेकिन, अगर लंबे समय तक ये लक्षण दिखाई दे तो इनकी अनदेखी बिल्कुल न करें और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। बिना डॉक्टर की सलाह के इस दवा को बिल्कुल नहीं लेना चाहिए।
इस दवा को हमेशा डॉक्टर की निगरानी में ही लेना चाहिए। डॉ. नंदिनी बताती हैं कि आजकल कई लोग सोशल मीडिया देखकर इस दवा को खुद ही ले रहे हैं, इससे गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। अधिकतर लोगों में यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है, लेकिन अगर गंभीर लक्षण दिखे तो अनदेखी बिल्कुल न करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
Disclaimer: डॉ. नंदिनी दादू के अनुसार, ओजेम्पिक दवा शुगर लेवल कंट्रोल करने और वजन घटाने में असरदार हो सकती हैं। लेकिन, वजन घटाने के लिए सिर्फ इस दवा पर निर्भर रहना सही नहीं है। वेट लॉस के दौरान आपको हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करना भी जरूरी होता है। इस दवा का सही रिजल्ट तभी मिलता है, जब दवा के साथ खान-पान भी सही रखा जाता है। इस दवा को विशेषज्ञ की सलाह पर ही लें और अगर कोई असामान्य लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।