
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 2, 2022 8:31 PM IST
Is Nosebleed a symptom of High BP: हाई ब्लड प्रेशर ( high blood pressure) एक लाइफस्टाइल डिजिज है जो इन दिनों बहुत से लोगों में देखी जा रही है। हाइपरटेंशन या हाई बीपी की बीमारी दिल को नुकसान पहुंचाने वाली स्थिति है क्योंकि इसमें दिल की बीमारियों का रिस्क बहुत अधिक बढ़ जाता है।इसके साथ ही किडनी और ब्रेन से जुड़ी बीमारियों का रिस्क (health hazards of High BP) भी बढ़ सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ( World Health Organization) ने लोगों को हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। ब्लड प्रेशर के मरीजों में जब ब्लड प्रेशर लेवल रीडिंग 130/80 मिमी (130/80mmHg) से अधिक होता है जो, यह हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति कही जाती है। (symptom of High BP in Hindi.)
हाई ब्लड प्रेशर में लोगों की असमय मृत्यु का खतरा काफी अधिक बढ़ जाता है। आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में हाई बीपी के मरीजों में मृत्यु का रिस्क (Risk of death in Hypertension) बहुत अधिक दर्ज किया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के अनुसार दुनियाभर में हाई बीपी से पीड़ित आधे से अधिक वयस्कों में समय से पहले मृत्यु का खतरा देखा गया है और चिंता की बात यह है कि कई बार लोगों में हाई बीपी के कोई लक्षण भी दिखायी नहीं देते हैं। आमतौर पर हाई बीपी में जो लक्षण दिखायी देते हैं उनमें ये समस्याएं दिखती हैं-
इसी साल यूरोपियन हार्ट जर्नल ( European Heart Journal) में प्रकाशित एक स्टडी में पाया गया कि हाई ब्लड प्रेशर होने पर मरीजों में नाक से खून बहने की समस्या भी देखी गयी। एक्सपर्ट्स के अनुसार नाक से खून बहना हाई बीपी का एक लक्षण हो सकता है लेकिन, नाक से खून बहने के अन्य कई कारण भी हो सकते हैं और यह सीधे-सीधे हाई बीपी से जोड़कर नहीं देखा जा सकता ।
इसी तरह साल 2015 में प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया कि हाई बीपी के मरीजों में नाक से खून बहने की संभावना अन्य लोगों की तुलना में अधिक होती है। वहीं, एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार, जब ब्लड प्रेशर लेवल 180/120 से अधिक हो और नाक से खून बहने लगे तो डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।