
डॉ. पंकज शर्मा
डॉ. पंकज शर्मा दिल्ली एक प्रसिद्ध जनरल, लैप्रोस्कोपिक और बैरिएट्रिक सर्जन हैं। इस समय वह फोर्टिस ... Read More
Written By: Dr. Pankaj Sharma | Updated : April 15, 2026 5:12 PM IST
mounjaro for weight loss
आजकल वजन घटाने की दुनिया में मौनजारो का नाम काफी ज्यादा फेमश हो रहा है। यह दवा मूल रूप से टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए विकसित की गई थी, इस दवा की मदद से मरीजों को जल्दी और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, लेकिन इसके प्रभाव से भूख कम लगना और तेजी से वजन घटना शुरू हुआ, जिसके कारण इसका प्रयोग वजन घटाने के विकल्प के रूप में भी होने लगा। इन दिनों यह काफी ज्यादा प्रचलित हो रही है। इस दवा से तेजी से वजन कम होता है, लेकिन इसे आसान समाधान मान लेना आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है।
मोुंजारो एक प्रभावी दवा है, लेकिन इसे मैजिक सॉल्यूशन समझ लेना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। यह इलाज का हिस्सा है, पूरा इलाज नहीं। आपको बता दें कि वजन घटाना सिर्फ कैलोरी कम करने का खेल नहीं है, यह पूरे मेटाबॉलिज्म और लाइफस्टाइल का संतुलन है।
यह दवा शरीर में ऐसे हार्मोन्स की तरह काम करती है, जो भूख और ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं। इससे मरीज को जल्दी पेट भरा हुआ महसूस होता है और खाने की मात्रा कम हो जाती है। लेकिन मरीज अक्सर सिर्फ वजन कम होने पर ध्यान देते हैं, लेकिन यह नहीं देखते कि वह किस कीमत पर हो रहा है।
1. मांसपेशियों की कमी - तेजी से वजन घटाने में शरीर सिर्फ फैट ही नहीं, बल्कि मांसपेशियां भी खो सकता है। अगर वजन घटाने में मसल लॉस हो रहा है, तो यह हेल्दी वेट लॉस नहीं माना जाएगा।
2. कमजोरी और पोषण की कमी - अचानक कैलोरी कम होने से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है, जिससे थकान और कमजोरी बढ़ती है।
3. पाचन संबंधी समस्याएं - मतली, उल्टी, कब्ज जैसी समस्याएं आम हैं। कुछ मामलों में गंभीर दिक्कतें भी हो सकती हैं।
4. वजन दोबारा बढ़ना - दवा बंद करने के बाद अगर लाइफस्टाइल नहीं बदला गया, तो वजन वापस बढ़ सकता है। शॉर्टकट से मिले रिजल्ट अक्सर शॉर्ट-टर्म ही होते हैं।
यह दवा उन लोगों के लिए है, जो मोटापे या उससे जुड़ी बीमारियों जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर इत्यादि से जूझ रहे हैं। लेकिन आजकल इसका उपयोग सिर्फ दिखावे के लिए भी किया जा रहा है। जब दवा मेडिकल जरूरत से ज्यादा सामाजिक दबाव के कारण ली जाती है, तो वह मिसयूज की श्रेणी में आ सकती है।
ध्यान रखें कि यह कोई सप्लीमेंट नहीं, बल्कि प्रिस्क्रिप्शन दवा है, जिसे सही तरह से ही इस्तेमाल करें। इस दवा का इस्तेमाल करने से पहले अपने किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें।
अगर आप अपना वजन कम करन चाहते हैं, तो कुछ सही तरीकों को अपना सकते हैं, जिससे आपको रिजल्ट अच्छा मिल सकता है, जैसे-
ध्यान रखें कि वजन कम करने के लिए सही आदतों और लाइफस्टाइल को अपनाने की जरूरत होती है। हमें यह समझना होगा कि वजन घटाना किसी एक तारीख या इवेंट के लिए नहीं, बल्कि जीवनभर के स्वस्थ रहने के लिए जरूरी होता है।
वजन बढ़ाने के लिए आपको ज़्यादा कैलोरी वाले, प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने चाहिए, जैसे मेवे, एवोकाडो, फुल क्रीम दूध और डेयरी उत्पाद, अंडे, चिकन, वसायुक्त मछली, दालें, आलू, चावल, शकरकंद, और केले।
जी हां, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना योगाभ्यास जरूर करें। योग करने से फैट बर्न में मदद मिलती है।
वजन कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए।
हां, चिया सीड्स वजन कम करने में सहायक हो सकते हैं। आप चिया सीड्स स्मूदी पी सकते हैं।