
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Medically Verified By: Dr R.S. Mishra
metformin use and side effects (AI generated image)
हमारे देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं और दुनियाभर में अब हमें डायबिटीज कैपिटल कहा जाने लगा है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि हर किसी को डायबिटीज के बारे में पूरी समझ होनी चाहिए, ताकि इसे कंट्रोल करने में मदद मिल सके। डायबिटीज का कोई जड़ से इलाज नहीं यानी इसे पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है। लेकिन सही जीवनशैली, खानपान और दवाओं की मदद से इसे कंट्रोल करके रखा जा सकता है और मरीज को अपना जीवन सामान्य रूप से जीने में मदद मिलती है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सबसे ज्यादा मेटफोर्मिन दवा का इस्तेमाल किया जाता है और इस दवा का इस्तेमाल भारत में धीरे-धीरे इतना आम हो रहा है कि अक्सर लोग बिना डॉक्टर की सलाह के ही इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या इस दवा का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के लेना सही है? डॉ. आर. एस. मिश्रा, प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं हेड, इंटरनल मेडिसिन और को-चेयर, एकेडमिक, मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत से हम इस बारे में जानेंगे।
डायबिटीज में मेटफोर्मिन दवा का काफी इस्तेमाल किया जाता है और इसलिए लोग अक्सर इसे ब्लड शुगर कम करने वाली दवा ही समझ लेते हैं। लेकिन यह दवा सिर्फ ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए ही नहीं बल्कि अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं के के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है जैसे महिलाओं में होने वाली पॉलीसिस्टिक ओवरी डिजीज (PCOD) की समस्याएं। इसलिए इसे सिर्फ डायबिटीज की दवा समझकर इसका इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है।
डॉ. आर. एस. मिश्रा ने बताया कि किसी दवा का ज्यादा इस्तेमाल से यह समझना गलत होगा कि वह हर किसी के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए किसी भी दवा को हर किसी के लिए सुरक्षित समझकर उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हर व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति और सेहत अलग हो सकती है। किसी की किडनी कमजोर होती है, किसी को लिवर की बीमारी होती है तो कोई पहले से दूसरी दवाएं ले रहा होता है। ऐसे में हम मरीज की जांच और मेडिकल हिस्ट्री देखने के बाद ही तय किया जा सकता है कि मेटफॉर्मिन देना सही रहेगा या नहीं।
अगर किसी कारण से मेटफोर्मिन दवा सूट नहीं करती है, तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं जैसे -
अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक इन दवाओं का इस्तेमाल कर रहा है, तो स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति डॉक्टर से सलाह लेकर इन दवाओं का सेवन कर रहा है और फिर भी उसे इस तरह की समस्याएं महसूस होती हैं तो उसे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार और उनके द्वारा बताई गई मात्रा के कारण भी कई बार ये समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कई बार डॉक्टर कुछ समय के लिए खुराक कम कर सकते हैं या फिर दवा को बदल सकते हैं और लक्षणों के अनुसार कुछ समय के लिए अन्य दवाएं दे सकते हैं। ऐसे में समस्या धीरे-धीरे ठीक होने लगती है। हालांकि, डॉक्टर हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति के अनुसार ही ये दवाएं देते हैं जैसे जिनकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही हो, गंभीर लिवर की बीमारी हो या जो बहुत ज्यादा शराब पीते हों आदि के अनुसार दवा और खुराक निर्धारित की जाती है।
कई बार डॉक्टर उन मरीजों की दवा को बीच में बंद भी कर सकते हैं जिन्हें सीटी स्कैन या एंजियोग्राफी जैसी जांच करानी है, जिसमें शरीर में कंट्रास्ट डाई दी जाती है, तो हम कुछ समय के लिए मेटफॉर्मिन बंद करने की सलाह भी देते हैं। कई बार मेटफोर्मिन के साथ कुछ अन्य सप्लीमेंट्स भी दिए जा सकते जैसे विटामिन बी12 आदि क्योंकि लंबे समय तक मेटफॉर्मिन लेने वाले कुछ लोगों में विटामिन B12 की कमी हो सकती है।
आजकल कई लोग इंटरनेट या किसी परिचित की सलाह पर खुद ही दवा शुरू कर देते हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है। डायबिटीज का इलाज हर मरीज के लिए अलग होता है और उसके लिए सही दवा, सही मात्रा व सही समय का फैसला केवल हम डॉक्टर ही कर सकते हैं। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवा ही नहीं, बल्कि संतुलित भोजन, रोजाना व्यायाम, वजन पर नियंत्रण और रेगुलर ब्लड शुगर की जांच भी उतनी ही जरूरी है।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य किसी दवा को प्रमोट करना नहीं है और किसी भी दवा का इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करने की सलाह दी जाती है। इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और और इसका उद्देश्य केवल शैक्षणिक एवं सूचनात्मक है। Thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।