Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हल्की समझ कर पीते हैं पतली वाली सिगरेट? जबकि ये स्वास्थ्य को पहुंचा रही और भी ज्यादा नुकसान

No Smoking Day 2026 अगर आपको भी यही लगता है कि पतली सिगरेट कम नुकसान पहुंचाती है, तो विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर आपको भी जानना चाहिए कि रिपोर्ट्स इस बारे में क्या कहती हैं।

हल्की समझ कर पीते हैं पतली वाली सिगरेट? जबकि ये स्वास्थ्य को पहुंचा रही और भी ज्यादा नुकसान

Written by Mukesh Sharma |Published : March 11, 2026 6:55 PM IST

Is Light Cigarettes Less Harmful?: आज के समय में बच्चे-बच्चे को पता है कि स्मोकिंग करना कितना हानिकारक है, सारी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध है, कि धूम्रपान करने से कौन-कौन सी बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसके नुकसान की जानकारी होने के बावजूद भी स्मोकर्स स्मोकिंग करना बंद नहीं कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि स्मोकिंग के प्रभाव को किसी तरह से कम किया जा सकता है। स्मोकिंग के प्रभाव को कम करने के इन्हीं तरीकों में से एक है लाइट सिगरेट पीना। आपने भी लोगों को अक्सर कहते सुना होगा कि पतली वाली सिगरेट में कम निकोटिन होता है और यह इतनी हानिकारक नहीं होती है। लेकिन क्या सच में ही पतली वाली सिगरेट हल्की हल्की होती है और दूसरी सिगरेट की तुलना में उनका नुकसान कम होता है? अगर आपके मन में भी अक्सर ये सवाल आता है, तो इस लेख में हम इस बारे में जानने की कोशिश करेंगे।

क्या सच में सिगरेट हल्की हो सकती है?

मार्केट में ऐसे बहुत से सिगरेट ब्रांड हैं, जो पतली सिगरेट बनाते हैं और लोगों को अक्सर लगता है कि वे कम हानिकारक सिगरेट हैं। वहीं कुछ ब्रांड अपने नाम में लाइट, लॉ या माइल्ड जैसे शब्दों का उपयोग करते हैं, जिससे कुछ लोगों को लगता है कि ये सिगरेट लाइट है और इसका नुकसान कम है। लेकिन नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट की एक रिपोर्ट के अनुसार पतली या हल्की कही जाने वाली सिगरेट भी उतनी ही खतरनाक होती है।

Also Read

More News

रिपोर्ट में बताया कि धूम्रपान करने वाले कई लोगों को लगता है कि पतली सिगरेट पीने से उनके शरीर में टार कम जाएगा, जबकि यह सच नहीं है। पतली सिगरेट पीने से भी शरीर में उतना ही टार जाता है जितना एक रेगुलर सिगरेट पीने से जाता है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को लगता है कि पतली सिगरेट सच में हल्की होती है, तो यह सच नहीं है।

(और पढ़ें - क्या कभी-कभार सिगरेट पीना सेफ है?)

हल्की समझी जाने वाली सिगरेट के नुकसान

कुछ मामलों में हल्की समझी जाने वाली ये पतली सिगरेट और भी ज्यादा नुकसानदायक हो सकती हैं। रिसर्च बताती हैं कि पतली सिगरेट पीने से टार उतना ही शरीर के अंदर जाता है जितना एक रेगुलर सिगरेट पीने से जाता है। लेकिन पतली सिगरेट में निकोटिन कम होता है और इसलिए निकोटीन को पूरी करने के लिए कुछ लोग इन सिगरेट को ज्यादा गहरी सांस के साथ खींचते हैं या फिर बार-बार सिगरेट पीते हैं। ये कुछ फैक्ट्स हैं, जो इन पतली और हल्की समझी जाने वाली सिगरेट को दूसरी रेगुलर सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक बनाता है।

(और पढ़ें - रोजाना 5 से ज्यादा सिगरेट पीने वाले सावधान!)

क्या कोई भी सिगरेट सेफ है?

कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या कोई ऐसी भी सिगरेट है, जो बाकी से कम हानिकारक हो या सेफ हो। अगर आपका भी यही सवाल है और आप सरल शब्दों में इसका जवाब चाहते हैं तो जवाब है “नहीं” क्योंकि अमेरिकन कैंसर सोसायटी की एक रिपोर्ट के अनुसार कोई तंबाकू का किसी भी तरीके से या किसी भी प्रोडक्ट का सेवन करना सुरक्षित नहीं है। साथ धूम्रपान का कोई भी तरीका दूसरे कम कम हानिकारक नहीं है।

क्या है सही विकल्प?

अगर आप तंबाकू या स्मोकिंग से होने वाले नुकसान से बचना चाहते हैं और स्मोकिंग के किसी कम हानिकारक तरीके की तलाश में हैं, तो आपकी ये तलाश यहीं खत्म होती है। स्मोकिंग से होने वाले नुकसान से बचने का सिर्फ एक ही तरीका है और वह है स्मोकिंग का सेवन जल्द से जल्द छोड़ना। इसलिए अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो आज से ही उसका सेवन बंद कर दें, जिसके लिए आप डॉक्टर की मदद भी ले सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।