Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या पीरियड्स में खानी चाहिए पेनकिलर दवाएं, जानें इसके फायदे-नुकसान

आइए जानें पीरियड्स में पेनकिलर दवाएं खाना कितना सुरक्षित या अनसेफ है।

क्या पीरियड्स में खानी चाहिए पेनकिलर दवाएं, जानें इसके फायदे-नुकसान

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 1, 2024 6:25 PM IST

Painkillers for periods pain: पीरियड्स का समय अधिकांश महिलाओं के लिए मुश्किलभरा होता है क्यों पीरियड्स के उन दिनों में महिलाओं और लड़कियों को पेट में दर्द, ऐंठन, पीठ दर्द, बुखार और कमजोरी जैसी समस्याएं होती हैं। वहीं, कुछ गम्भीर मामलों में उल्टी और चक्कर आने जैसी परेशानियां भी देखी जाती हैं। कुछ महिलाओं को बहुत अधिक दर्द महसूस होने के कारण डॉक्टरी मदद भी लेनी पड़ती है। जबकि, कुछ दर्द से आराम पाने के लिए हॉट वॉटर बॉटल और हर्बल टी जैसे नुस्खे अपनाती हैं।  (ways to get relief from periods pain)

पीरियड्स के दौरान महसूस होने वाले दर्द से आराम पाने के लिए क्या महिलाएं पेनकिलर्स खा सकती हैं या पेनकिलर्स का सेवन सेफ है? इस तरह के सवाल भी अक्सर उठते हैं। आइए जानें पीरियड्स में पेनकिलर दवाएं खाना कितना सुरक्षित या अनसेफ है।

क्या पीरियड्स में पेनकिलर का सेवन नहीं हो सुरक्षित ?

आमतौर पर देखा गया है कि पीरियड्स के पहले 2 दिनों में महिलाओं को बहुत अधिक दर्द महसूस होता है। इसी दौरान पेट में क्रैम्प्स और बुखार जैसी समस्याएं भी अधिक महसूस होती हैं और इन सब परेशानियों से आराम पाने के लिए महिलाएं अक्सर पेनकिलर्स खा लेती हैं। लेकिन, इन दवाओं को सेवन बार-बार करने या कुछ घंटों के बाद ही करने से आपकी हेल्थ को बहुत अधिक नुकसान पहुंच सकता है।

Also Read

More News

पीरियड्स के समय दौरान गर्भाशय में स्थित एंडोमेट्रियम झिल्ली निकल जाती है। ऐसा प्रोस्टाग्लैंडिंस नाम के हार्मोन्स की वजह से होता है। इसकी वजह से यूट्रस सिकुड़ने लगता है। सूजन और दर्द  महसूस होती है। इसी तरह जब प्रोस्टाग्लैंडीन का लेवल हाई हो जाता है तो इससे फाइब्रॉइड बन सकता है जो पीरियड्स के दौरान होनेवाली तकलीफों को बढ़ा सकता है।

जब पीरियड्स में खानी हो पेनकिलर दवा

पीरियड्स क्रैम्प्स से आराम पाने के लिए  पेनकिलर का सेवन कर सकते हैं। हल्के-फुल्के दर्द से आराम पाने के लिए आप नॉनस्टेरॉइडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAID) का सेवन कर सकते हैं। ये दवाएं प्रोस्टाग्लैंडीन लेवल को बढ़ने से रोकती हैं जिससे गर्भाशय में संकुचन कम होता है और दर्द भी कम महसूस होता है। आमतौर पर एक्सपर्ट्स 12 घंटे में 1पेनकिलर टैबलेट खाने की सलाह देते हैं। हालांकि, किसी भी तरह की दवा खाने से पहले अपने डॉक्टर से अच्छी तरह चर्चा करें और उसके अनुसार ही दवा का सेवन करें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पीरियड्स पेन से राहत पाने के उपाय

  • ढेर सारा पानी पीएं और हाइड्रेटेड रहें
  • ऐसे फल और सब्जियां ना खाएं जिससे ब्लोटिंग बढ़ती है।
  • विटामिन डी का अधिक सेवनकरें। विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले फूड्स खाएं
  • हल्की एक्सरसाइज करें।
  • पेट के निचले हिस्से पर गर्म पानी की बोतल रखें।