Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या पीरियड्स के दौरान इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करना सुरक्षित है? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

World Menstrual Hygiene Day: पीर‍ियड्स के दौरान कई मह‍िलाएं इंटीमेट वॉश का इस्‍तेमाल करती हैं। आइए, डॉक्टर से जानते क्या ऐसा करना सही है या नहीं?

क्या पीरियड्स के दौरान इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करना सुरक्षित है? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
VerifiedMedically Reviewed By:

Written by priya mishra |Updated : May 28, 2024 1:15 PM IST

World Menstrual Hygiene Day: चाहे महिला हो या पुरुष, प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। खासतौर पर, महिलाओं को अपनी इंटिमेट हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए। वजाइनल हाइजीन को नजरअंदाज करने से आप कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शिकार हो सकती हैं। आजकल कई महिलाएं प्राइवेट पार्ट को साफ करने के लिए इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करती हैं। यहां तक कि कुछ महिलाएं इसका रेगुलर इस्तेमाल करती हैं। कई महिलाओं के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि क्या पीरियड्स के दौरान इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करना सेफ है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने नई दिल्ली स्थित जोशी क्लिनिक की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ प्रोमिला जोशी से बात की। आइए, एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

क्या पीरियड्स के दौरान इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं?

डॉक्टर प्रोमिला जोशी के मुताबिक, आम दिनों की तुलना में पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। कई महिलाएं वजाइनल हाइजीन को मेंटेन करने के लिए इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करती हैं। इंटिमेट एरिया की साफ करने के लिए प्रतिदिन इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है। इससे योनि में खुजली, ड्राइनेस और इंफेक्शन से बचाव में मदद मिल सकती है। लेकिन पीरियड्स के दौरान ऐसे किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए। पीरियड्स के दौरान साबुन या इंटिमेट वॉश जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना सही नहीं है। दरअसल, इन प्रोडक्ट्स में केमिकल्स मौजूद होते हैं, जिससे वजाइना का पीएच स्तर बिगड़ सकता है। ऐसे में, पीरियड्स के दौरान इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करने से पीएच कम या ज्यादा होने की वजह से वजाइनल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

पीरियड्स में कैसे करें इंटिमेट एरिया की सफाई?

डॉ प्रोमिला जोशी के अनुसार, वजाइना का खुद का नेचुरल क्लीनिंग प्रोसेस होता है। योनि में कुछ हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो इसे किसी भी बाहरी इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। पीरियड्स के दौरान वजाइनल एरिया को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, अगर आपको पीरियड्स के दौरान स्मेल या चिपचिपापन महसूस होता है, तो आप किसी माइल्ड सोप या इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।