Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कोरोनावायरस के केस हर दिन हमारे देश में बढ़ रहे हैं। रोज लाखों लोग कोविड से इंफेक्टिड हो रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है। वर्तमान में भारत दुनिया के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में से एक है। यही कारण है कि फ्रांस, इरान, कनाडा, सिंगापुर, यूके और यूएई जैसे देशों ने भारत में ट्रेवलिंग को फिलहाल बैन कर दिया है। यही कारण है कि कई लोग एमरजेंसी के बावजूद भारत से अपने देश नहीं लौट पा रहे हैं। कई लोगों के सवाल हैं कि क्या कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद ट्रेवल (Is It Safe To Travel If You Have Taken COVID-19 Vaccine in hindi) कर सकते हैं? लोगों का कहना है कि अगर उनके शरीर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और उन्होंने कोविड के खिलाफ दोनों वैक्सीन लगा ली हैं तो क्या वो एक जगह से दूसरी जा सकते हैं? आइए एक वेबसाइट के अनुसार डॉक्टर से जानते हैं इन सवालों के जवाब-
मुंबई बेस्ड फिजिशियन डॉक्टर विशाखा शिवदसानी कहती हैं कि वैक्सीन की दोनों डोज लेना आपको कहीं भी घूमने की छूट नहीं देता है। वैक्सीन लगाने के बाद भी आप फिर से कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वैक्सीन लगाने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं दिखे। इसलिए ये जरूरी है कि आप ट्रेवलिंग करने से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूर करवाएं।
इसे भी पढ़ें : कोरोना रोगियों को उनके घर पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगी दिल्ली सरकार, जानिए कैसे करना होगा आवेदन
अगर किसी व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लिए हुए 2 हफ्ते हो चुके हैं तो उसके साथ कोविड प्रोटोकॉल को फॉलो करने के साथ ट्रेवलिंग की जा सकती है। इस बात का ध्यान रखें कि ये सोचना बिल्कुल गलत होगा कि वैक्सीन लगाने के बाद कोई व्यक्ति पूरी तरह से सुरक्षित है और वो संक्रमण का शिकार नहीं हो सकता है। (Is It Safe To Travel With People Who Have Already Got Both Shots in hindi)
इसे भी पढ़ें : यूपी के गांव-गांव तक पहुंचा कोरोना, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद और मुरादाबाद हैं सबसे ज्यादा प्रभावित
हां, बिल्कुल हो सकते हैं। वैक्सीन कोरोनावायरस का इलाज नहीं है। वैक्सीन लगाने से आप सिर्फ इस वायरस की गंभीर स्थिति से बच सकते हैं। 65 साल की उम्र से अधिक लोगों को बेवजह ट्रेवलिंग से बचना चाहिए। घर पर रहकर सुरक्षित रहें और अपनी इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हेल्दी चीजें खाएं। कुछ एक्सपर्ट कह रहे हैं कि भविष्य में वैक्सीन की 2 डोज के बाद 1 और डोज की आवश्यकता होगी। भारत में जहां कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन लग रही है वहीं यूरोपीय देशों में फाइजर और मॉर्डना वैक्सीन लग रही है। अगर आप भारत से बाहर यूरोपीय देशो में जाते हैं और आपको तीसरी डोज लेनी पड़ रही है तो कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन के साथ फाइजर और मॉर्डना वैक्सीन को मिक्स न करें। क्योंकि इसका शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा अभी तक इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। अगर आपने 2 डोज कोविशील्ड की ली है तो आपको तीसरी डोज भी कोविशील्ड की ही लेनी चाहिए।