गुनगुना गर्म या ठंडा पानी किसके साथ दवा लेना सेफ होता है?

क्या आप कैप्सूल भी गुनगुने गर्म पानी के साथ लेते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 25, 2017 5:53 PM IST

दवा लेने के लिए पानी ही सबसे सेफ ब्रेवरेज है। ताजा पानी किसी भी तरह दवा का मेटाबॉलिज्म या एब्सॉर्बशन होने में बाधा उत्पन्न नहीं करता है। दूसरे ब्रेवरेज में सॉफ्ट ड्रिंक, ऐरेटेड ब्रेवरेज, कॉफी या चाय, एल्कोहल के साथ दवा लेने से एलर्जी होने की संभावना हो सकती है। लेकिन दूध के साथ कैल्सियम और विटामिन डी की दवा ले सकते है लेकिन दूसरा दवा लेने की गलती न करे। लेकिन ठंडा या गुनगुना गर्म पानी के साथ लेना सेफ होता है? डॉ. रजनी पाठक, को-ऑडिनेटर प्रीवेन्शन हेल्थ चेक, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने बताया कि दवा लेने के समय पानी का तापमान क्या होता है?

पानी के साथ दवा लेना सबसे ज्यादा सेफ होता है। क्योंकि ऐसा लेने से द‍वा गले में फंसने से बच जाता है और पेट और आंत में दवा को घुलने में भी मदद मिलती है।

नॉर्मल तापमान वाले पानी के साथ दवा लेना अच्छा होता है। हां, अगर आपके गले में इंफेक्शन हुआ है तो गुनगुने गर्म पानी के साथ दवा लेने की सलाह दी जाती है। पानी का तापमान गले के दर्द को कम करने और दवा को घुलने में मदद करता है। दवा लेने का सही तरीका ये है कि पहले थोड़ा पानी ले लो और फिर दवा को निगलो क्योंकि गला सूखा होने से दवा निगलने में मुश्किल होता है।

लेकिन कैप्सूल को कभी गुनगुने गर्म पानी के साथ न लें इससे कोटिंग के घुल जाने का डर होता है। कैप्सूल हमेशा नॉर्मल तापमान वाले पानी के साथ लेना चाहिए। अगर आप पैरासिटामोल ले रहे हैं तो गुनगुने गर्म पानी के साथ लें इससे दवा जल्दी घुल जाता है।

दवा लेने के लिए पानी का सही तापमान और सही मात्रा दोनो ज़रूरी होता है।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source