
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : November 27, 2025 3:58 PM IST
Side Effects of Eating Shared Foods: पहले लोग झूठा खाने के मामले में काफी संवेदनशील होते थे और एक दूसरे का झूठा बहुत ही कम खाते थे। वहीं आजकल लोग एक दूसरे का झूठा खाने के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं और खा लेते हैं। लेकिन हर चीज के फायदे और नुकसान होते हैं और झूठा खाने के मामले भी भी ऐसा ही है। यह सच है कि झूठा खाने से या एक साथ एक ही बर्तन में खाने से प्यार बढ़ता है, रिश्तों में मिठास आती है और नजदीकियां बढ़ती हैं। एक दूसरे के प्रति कड़वाहट भी झूठा खाने से या फिर एक बर्तन में खाना खाने से दूर हो जाती हैं। लेकिन इसके फायदों के साथ-साथ नुकसान भी हो सकते हैं, जिनके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं कि झूठा खाने से या फिर एक बर्तन में खाने से क्या हेल्थ प्रॉब्लम होने का खतरा बढ़ जाता है।
एक दूसरे का झूठा खाने से संक्रामक रोग होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है, क्योंकि संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया व वायरस लार के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंच सकते हैं। अगर आप किसी ऐसे व्यक्ति का झूठा खाते हैं या फिर उसके साथ एक ही बर्तन में खाना खाते हैं, जिसे किसी तरह का इन्फेक्शन है तो उससे यह संक्रमण होने का खतरा आपको भी हो सकता है।
अगर आप भी झूठा खाने के नुकसान के बारे में जानना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि इससे आमतौर पर पेट में होने वाला संक्रमण जैसे स्टमक फ्लू, आंतों का संक्रमण और मुंह में होने वाला संक्रमण आदि शामिल है, जिससे ये समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा भी झूठा खाने से कई अलग-अलग संक्रमण हो सकते हैं। यहां तक कि ऐसा भी संभव है कि आपने जिस व्यक्ति का झूठा खाया है, वह किसी संक्रमण से संक्रमित हो और उसमें किसी प्रकार के लक्षण न दिखें। वहीं जब आप उसका झूठा खाते हैं, तो आप भी संक्रमित हो जाएं और आपके शरीर में संक्रमण के लक्षण दिखे लगें।
सिर्फ संक्रमण ही नहीं बल्कि एक दूसरे दूसरे का झूठा खाने से एलर्जी होने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ सकता है। ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है क्योंकि कुछ व्यक्तियों की लार में से आपको एलर्जी हो सकती है। हालांकि, ऐसा हर व्यक्ति की लार से नहीं होता है, लेकिन यह आप सुनिश्चित नहीं कर पाएंगे कि किस व्यक्ति की लार से आपको एलर्जी का खतरा हो सकता है।
इसके अलावा भी झूठा खाने से कई अन्य नुकसान हो सकते हैं, जैसे मुंह में बदबू रहना, दांतों ,से जुड़ी समस्याएं होना या फिर मसूड़े खराब होना आदि। इसलिए इन बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जरूरी है और अगर आफ किसी व्यक्ति का झूठा खाते हैं, तो यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उसे कोई बीमारी नहीं है।
अगर आप किसी व्यक्ति का झूठा खा रहे हैं या फिर उसके साथ एक बर्तन में खाना खा रहे हैं तो ऐसे में कुछ बातों का खासतौर पर ध्यान रखना जरूरी है, जिसके बारे में आप नीचे जानेंगे -
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।