... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : October 16, 2017 12:53 PM IST
जो लोग सेहत को लेकर बहुत फिक्रमंद होते हैं वे हेल्दी खाना तो चाहते हैं लेकिन मुश्किल यह है कि उनका दिल मानता नहीं है। समोसा, चकली, पकौड़े जैसे चीजें देखकर दिल तो मचल ही जाता है। और अपनी इसी लालच को पूरा करने के लिए तरह-तरह की तरकीबें आजमाते हैं। लेकिन सेहतमंद रहने के धुन में वे ऐसी छोटी-छोटी ग़लतियां कर बैठते हैं कि वह सेहत के साथ खिलवाड़ साबित हो जाता है।
अक्सर लोग फ्राइड फूड्स का तेल सोखने के लिए महंगे ब्लॉटिंग पेपर की जगह न्यूज़पेपर या अख़बार का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि थोड़े-से रूपये बचाने के चक्कर में आप अपनी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं। डीप फ्राइड वैसे तो अनहेल्दी होता ही है, उसके ऊपर से तेल सोखने के लिए न्यूजपेपर का इस्तेमाल सेहत को और भी नुकसान पहुंचाने लगता है।
शायद आपने यह नहीं सोचा है कि न्यूजपेपर और मैगजीन में छपाई के लिए जो स्याही इस्तेमाल होती है वह खाने में लग जाती है। फ्राइड फूड्स में जो केमिकल सॉल्वेंट होता है वह स्याही को घोलने में सहायता करता है। ये स्याही और ग्रेफाइट का सॉल्वेंट खाने को जहरीला बना देता है जो आपके पेट में जाता है। बाद में यह कैंसर जैसे भयंकर बीमारी को दावत दे देता है। डायटिशियन और स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा अग्रवाल का कहना है कि शरीर के अवांछित पदार्थ तो मल के साथ निकल जाते हैं लेकिन ग्रेफाइट जैसे पदार्थ रह जाते हैं जो लंग्स और किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा न्यूजपेपर में जो सॉल्वेंट होते हैं वे हाजमे को कमजोर तो करते ही हैं साथ ही हार्मोन्स के कार्य में भी बाधा उत्पन्न करते हैं जो कार्सिनोजेनिक का कारण बन जाते हैं।
पेट्रोलियम मिनरल ऑयल का इस्तेमाल स्याही या इंक को गाढ़ा करने के लिए और कोबाल्ड बेस्ड एजेंट उसको सुखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और दोनों का ही खाने में शामिल होना स्वास्थ्य के नजरिये से हानिकारक होता है। अगर आप सोचते हैं कि पत्रिकाओं के पन्ने बेहतर होते हैं तो आप ग़लत हैं। असल में स्याही को चटकीला बनाने के लिए जिस केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है वह और भी खतरनाक होता है। इसलिये अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए टिशू पेपर या पेपर टॉवेल का इस्तेमाल करें।
दीपशिखा अग्रवाल का कहना है अगर आप सचमुच पेपर का इस्तेमाल करना ही चाहते हैं क्योंकि आपके पास कोई विकल्प नहीं, तो सादे पेपर का इस्तेमाल करें ना कि प्रिंटिंग पेपर का।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Shutterstock