Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Running in high blood pressure: उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए नियमित व्यायाम बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। हालांकि, यह जानना जरूरी है कि कौन-सी फिजिकल एक्टिविटी और कितनी मात्रा में करना सुरक्षित है। उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए दौड़ना एक प्रभावी कार्डियो एक्सरसाइज है, जो दिल की सेहत सुधारने में मदद करती है, लेकिन हाई बीपी के मरीजों को इसकी तीव्रता और दूरी पर खास ध्यान देना चाहिए। अत्यधिक या तेज दौड़ उनके लिए खतरनाक हो सकती है, इसलिए संतुलित और डॉक्टर की सलाह से किया गया व्यायाम ही सुरक्षित और लाभकारी होता है। तो चलिए इस बारे में विस्तार से जाने।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को शुरुआत में तेज चलने (Brisk Walking) से शुरुआत करनी चाहिए। यदि डॉक्टर की अनुमति हो और शरीर इसके लिए तैयार हो, तो दिन में 2 से 3 किलोमीटर हल्की रफ्तार से दौड़ना सुरक्षित माना जा सकता है। यह दूरी धीरे-धीरे बढ़ाई जा सकती है, लेकिन अत्यधिक रनिंग से बचना चाहिए। हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए दौड़ की मात्रा डॉक्टर या फिटनेस एक्सपर्ट की सलाह से तय करनी चाहिए।
हाई बीपी के मरीजों में हृदय पहले से ही दबाव में होता है। जब वे अचानक अधिक तीव्रता से दौड़ते हैं, तो दिल पर अतिरिक्त जोर पड़ता है, जिससे दिल की धड़कन असामान्य हो सकती है और ब्लड प्रेशर अत्यधिक बढ़ सकता है। इससे हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है।
क्या करें: वॉर्मअप, हल्की दौड़, स्ट्रेचिंग और नियमित बीपी मॉनिटरिंग।
क्या न करें: अत्यधिक स्पीड में दौड़ना, बिना डॉक्टर की सलाह के भारी कसरत करना या थकावट के बाद भी एक्सरसाइज जारी रखना।
इस प्रकार हम निष्कर्ष में कह सकते हैं कि हाई बीपी के मरीजों को दौड़ने से परहेज नहीं करना चाहिए, लेकिन संयम और सतर्कता जरूरी है। सही गाइडेंस और संतुलित व्यायाम से दिल को मजबूत और बीपी को नियंत्रित रखा जा सकता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।