... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 11, 2021 12:10 PM IST
Milk after age of 60 in hindi : क्यों 60 साल से ऊपर के लोगों को दूध पीने से किया जाता है मना? जानें कितना सच है ये दावा
क्या आपको दूध पीना पसंद है? बहुत से लोग जीवनभर दूध सहित डेयरी उत्पादों का सेवन करते हैं लेकिन कुछ लोगों को दूध सहित डेयरी उत्पादों का सेवन करने से मना किया जाता है। आखिर क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है कि 60 की उम्र के बाद लोगों को क्यों दूध पीने से मना किया जाता है। कुछ एक्सपर्ट इसे फर्जी दावा भी मानते हैं जबकि कुछ इस सही करार देते हैं। बहुत से लोग अक्सर सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए ऐसा करते हैं लेकिन सभी ऐसी सलाह नहीं देते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की सच्चाई क्या है।
मौजूदा वक्त में डॉक्टर्स बच्चों की मालिश करने से भी मना करते हैं। जीवन में अगर सुखी रहना है तो अपना दिमाग लगाएं किसी की बातों में न आएं। ज्यादतर लोग आपको मूर्ख बनाने का काम करते हैं। बहुत सी एलोपैथी दवा बनाने वाली कम्पनियों का षड़यंत्र ही कुछ ऐसा है कि ऐसी जानकारी फैलाई जा सके कि लोग ज्यादा से ज्यादा बीमार हो सकें। आइए जानते हैं आखिर क्या 60 की उम्र के बाद दूधा पीना फायदेमंद होता है या नुकसानदेह।
मौजूदा वक्त में एक चलन चला हुआ है कि गर्म पानी पीने से बहुत फायदे होते हैं जबकि सच्चाई यह है कि गर्म पानी केवल आपको भोजन करने के एक घण्टे बाद ही पीना चाहिए। आयुर्वेदिक ग्रन्थों में इसी बात की सलाह दी गई है। सुबह उठकर गर्म पानी पी लेने से आप कई रोगों के शिकार हो सकते हैं।
आयुर्वेद की मानें तो 60 वर्ष की आयु से ज्यादा लोगों को दूध बहुत ही लाभदायक होता है। आयुर्वेद के मुताबिक बुढापे में दूध पीने से कब्ज नहीं होती। वातरोग नहीं सताते। आपने देखा होगा कि बहुत से लोग, जो बुढ़ापे में हैं वह अभी तक दूध पीते रहते हैं। अतः किसी भ्रम में न पड़े। यदि कोई चीज आपको फायदेमंद है, तो उसे जरूर लेवें। सबके शरीर की तासीर अलग अलग होती है।
1-पित्तदोष से पीड़ित लोगों को ठंडा दूध हितकारी रहता है।
2-वातरोगियों को गुनगुना दूध पीना चाहिए।
3-कफ प्रकृति के लोगों को गर्म दूध में थोड़ी सी हल्दी करीब 20 mg मिलाकर पीना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.