क्या ब्रेन को कमजोर होने से बचाया जा सकता है? डॉक्टर ने बताए ब्रेन को हमेशा स्ट्रॉन्ग और तेज रखने के उपाय

Tips for healthy brain- रोजमर्रा के जीवन में कुछ सिम्पल-सी बातों का ध्यान रखकर आप ब्रेन की शक्ति भी बढ़ा सकते हैं ब्रेन को हेल्दी और एक्टिव रख सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : July 22, 2025 8:07 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Deep Das

World Brain Day 2025- ब्रेन को जीवनभर के लिए हेल्दी रखना हर किसी की प्राथमिकता होती है। इसीलिए, बचपन से ही ब्रेन के सही डेवलपमेंट (Brain development) और फिर ब्रेन की शक्ति बढ़ाने के लिए (Boosting brain power) सभी जरूरी काम किए जाते हैं। ह्यूमन ब्रेन एक बहुत ही जटिल और महत्वपूर्ण अंग है। ब्रेन को हमारे नर्वस सिस्टम (Nervous system) का कंट्रोल सेंटर भी कहा जाता है। क्योंकि, ब्रेन ही सिग्नल भेजकर आपकी भावनाओं, मेमरी और शारीरिक गतिविधियों को नियंत्रित करता है। दिमाग के कार्य करने की प्रक्रिया को समझना जितना मुश्किल है उतना ही जरूरी है ब्रेन को सुरक्षित रखना और इसे स्वस्थ रखना।

कोलकाता के सीएमआरआई हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. दीप दास (Dr. Deep Das , neurologist - CMRI Kolkata) कहते हैं कि, " हमारा ब्रेन ही वह अंग है जो यह तय करता है कि हम कौन है। क्योंकि, ब्रेन हमारे विचारों, यादों और पसंद-नापसंद जैसी चीजें निर्धारित करने का काम करता है। मस्तिष्क को बदला नहीं जा सकता है। इन दिनों हर तरफ एआई (AI) की बातें हो रही हैं और कहा जा रहा है कि एआई इंसानी दिमाग की तरह इंटेलिजेंट हो सकता है। लेकिन, सच यह है कि इंसानी दिमाग की तरह भावनाओं को समझने, सोच-समझ पाने की शक्ति, कल्पनाएं करने और सोच-समझकर निर्णय लेने जैसे काम एआई नहीं कर सकता।

वर्ल्ड ब्रेन डे (World Brain Day 2025) पर हमें यह समझना होगा कि ब्रेन हेल्थ केवल उम्रदराज लोगों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि, हर उम्र में ब्रेन का ख्याल रखना जरूरी है।”

क्या ब्रेन को आजीवन हेल्दी रखा जा सकता है?- How to keep brain healthy

उम्र बढ़ने के साथ ब्रेन की शक्ति भी कम होने लगती हैं। स्वाभाविक है कि ऐसे में उम्र बढ़ जाने के बाद ब्रेन के लिए शरीर को सिग्नल भेजने और अन्य सभी अंगों के साथ तालमेल बिठाने में परेशानी हो। तो क्या ऐसा कोई तरीका है जिससे ब्रेन को हमेशा हेल्दी, सक्रिय और तेज रखा जा सकता है? क्या जाने-अनजाने लोग कुछ ऐसी गलतियां भी कर जाते हैं जिससे ब्रेन की शक्ति कमजोर हो सकती है या ब्रेन को किसी तरह का नुकसान पहुंच सकता है? और ब्रेन को स्वस्थ रखने के लिए किस तरह तरह की लाइफस्टाइल, डाइट और हेल्दी आदतें अपनायी जा सकती हैं? अगर आप सबके मन में भी इसी तरह के सवाल आते हैं तो डॉक्टर ने इससे भी जुड़ीं कई महत्वपूर्ण बातें बतायीं।

अपने ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए डॉ. दीप दास कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह देते हैं जो आपके ब्रेन को एक्टिव और तेज बनाने का काम करती हैं और आजीवन ब्रेन को सुरक्षित (To protect your brain across your lifespan) रखती हैं। ऐसी ही कुछ टिप्स ये रहीं-

हेल्दी डाइट अपनाएं- Eat mindfully

ओमेगा-रिच फूड्स (omega-rich) खाएं और एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidant foods) से भरपूर फूड्स का सेवन अधिक मात्रा में करें।

एक्टिव रहें- Move daily

रोजाना एक्सरसाइज करें। क्योंकि कसरत करने से मेमरी बढ़ती है  (exercise boosts memory) औरदिमाग तेज होता है।

अच्छी नींद सोएं- Sleep well

गहरी और अच्छी नींद सोने से आपके ब्रेन को पर्याप्त आराम मिलता है। जैसा कि नींद के समय ब्रेन खुद को रिपेयर करने का काम करता (your brain resets during rest) है। ऐसे में नींद पूरी होने से ब्रेन को ठीक तरीके से काम करने में भी आसानी होती है।

रोजाना कुछ नया सीखें-Learn something new

ब्रेन को एक्टिव और हेल्दी रखने के लिए उसे नयी-नयी चुनौतियां दें। रोज कुछ नया सीखें, कुछ नया पढ़ें और ब्रेन को हमेशा सक्रिय रखें।

सोशल बनें- Social connect.

ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए लोगों को अकेलेपन से बचना चाहिए। क्योंकि, जब आप अकेलापन महसूस करते हैं तो इससे आपका ब्रेन सिकुड़ने लगता  (loneliness shrinks your brain!) है। इसीलिए, लोगों से मिले-जुलें, नये दोस्त बनाए और अपना सोशल सर्कल बढ़ाए। इससे ब्रेन को स्वस्थ रखने में आसानी होती है।

इन सभी बातों का ध्यान रखने से ना केवल ब्रेन को हेल्दी रखने में मदद होती है बल्कि, स्ट्रोक (stroke), डिमेंशिया ( dementia) और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बचने में मदद होती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

ब्रेन कमजोर होने के लक्षण क्या हैं?

भूलने की आदत , कमजोर मेमरी, कुछ नया सीखने में परेशानी और सूझ-बूझ कम होने जैसी परेशानियां ब्रेन के कमजोर होने के लक्षण हैं।

ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए?

ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज,  अच्छी नींद और नशे की आदत से बचने जैसे उपाय किए जा सकते हैं।