Advertisement

क्या Hypertension से पीड़ित लोग ब्लड डोनेट कर सकते हैं?

जानिए हाइपरटेंशन से पीड़ित लोगों को ब्लड डोनेट करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए!

Written By Editorial Team
Published : August 28, 2017 5:14 PM IST

हाइपरटेंशन जिसे हाई ब्लड प्रेशर के रूप में जाना जाता है, यह तब होता है जब रक्त वाहिका से गुजरने वाली रक्त की शक्ति नियमित रूप से उच्च होती है। यहां कुछ ब्लड प्रेशर नंबर दे रहे हैं जिनके बारे में सभी को पता होना चाहिए।

  • 120/80 - नॉर्मल ब्लड प्रेशर
  • Advertisement

  • 13 9/89 - प्री-हाइपरटेंशन
  • 140/90 - हाई ब्लड प्रेशर एकेए हाइपरटेंशन स्टेज
  • Advertisement

बैंगलोर स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में डायबिटोलोजिस्ट और कंसल्टेंट, इंटरनेशनल मेडिसन डॉक्टर अंबना गौड़ा के अनुसार, हाइपरटेंशन से पीड़ित लोग ब्लड डोनेट कर सकते हैं लेकिन ब्लड डोनेट के समय उनका ब्लड प्रेशर नॉर्मल होना चाहिए और कोई अस्थिरता ना हो। रक्त दान के लिए स्वीकार्य ब्लड प्रेशर रेट 180 सिस्टोलिक (प्रथम संख्या) और 100 डायस्टोलिक (दूसरा नंबर) से नीचे है। हालांकि डोनर नियमित रूप से दवाएं ले रहा होता है, इसलिए यह समझना चाहिए कि हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं आपको रक्तदान के लिए अयोग्य ठहराती हैं। बशर्ते आपके द्वारा ली जाने वाली दवाओं के कोई साइड इफेक्ट्स न हों। इसके अलावा व्यक्ति को हाइपरटेंशन से जुड़ी अन्य बीमारियों से पीड़ित नहीं होना चाहिए। जो लोग नियमित रूप से उपचार पर नहीं हैं और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव से पीड़ित हैं, उन्हें ब्लड डोनेट नहीं करना चाहिए।

ब्लड डोनेट से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • पर्याप्त नींद जरूर लें
  • स्वस्थ खाना खाएं
  • पर्याप्त पानी पिएं

ब्लड डोनेट के बाद इन बातों का रखें ध्यान

  • डोनेट से पहले और बाद में तरल चीजें खाएं
  • आयरन से भरपूर चीजों का सेवन करें
  • भारी चीज उठाने और एक्सरसाइज से बचें
  • कमजोरी महसूस होने पर थोड़ा आराम करें

कुल मिलाकर बात यह है कि किसी को ब्लड डोनेट करने वाले व्यक्ति को स्वस्थ होना चाहिए और उसकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। जहां तक वजन की बात है, तो 110 पौंड होनी चाहिए और उसने पिछले 56 दिनों में ब्लड डोनेट ना किया हो।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

About the Author

... Read More