शरीर का बढ़ता वजन कहीं किडनी डैमेज का संकेत तो नहीं? ऐसे 5 लक्षण जिन्हें आम समझकर इग्नोर कर देते हैं लोग

Kharab Kidney ke Lakshan: शरीर का बढ़ता वजन भी किडनी से जुड़ी समस्याओं का एक संकेत हो सकता है और इसके अलावा भी कई लक्षण हैं, जिन्हें गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। इस लेख में हम इस बारे में जानेंगे।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 13, 2025 7:01 PM IST

is weight gain a sign of kidney disease: शरीर का वजन बढ़ना आमतौर पर खराब लाइफस्टाइल और अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का संकेत होता है। आज के समय में बड़ी संख्या में लोग मोटापे यानी शरीर के बढ़े वजन से परेशान है। यह भी सच है कि बढ़ते वजन के ये ज्यादातर मामले खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट से जुड़े हुए हैं। लेकिन स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं भी हैं, जिनके कारण शरीर का वजन तेजी से बढ़ने लग सकता है और इनमें किडनी खराब होने जैसी बीमारियां भी शामिल हैं। किडनी खराब होने पर शरीर का वजन बढ़ने के अलावा भी कई अन्य कई लक्षण हैं, जो देखे जा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ अन्य लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं और साथ ही बताएंगे कि किडनी खराब होने पर वजन क्यों बढ़ता है।

किडनी खराब होने पर वजन क्यों बढ़ता है

शरीर का वजनबढ़ने के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं, जो खराब जीवनशैली और खराब खानपान के अलावा भी कई अन्य हो सकते है। किडनी डैमेज होना या फिर किसी बीमारी या अन्य किसी कारण से किडनी ठीक से काम न कर पाने के कारण शरीर से अतिरिक्त पानी ठीक पूरी तरह से नहीं निकल पाता है। यह पानी धीरे-धीरे त्वचाके ऊतकों में जमा होने लगता है, खासतौर पर पैरों में और इससे सूजन (एडिमा) होने लगती है।

(और पढ़ें - घर पर वजन घटाने के तरीके)

त्वचा से जुड़े लक्षण

बहुत ही कम लोगों को जानकारी है कि अगर किडनी किसी कारण से ठीक से काम नहीं कर पाती है, तो इससे स्किन में भी कुछ लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिन्हें ज्यादातर लोग शुरुआत में इग्नोर कर देते हैं। त्वचा का रुखापन अचानक से बढ़ना, स्किन के कुछ हिस्सों में जलन व लालिमा बढ़ना आदि किडनी से जुड़ी समस्याओं के कारण स्किन में कुछ लक्षण देखे जा सकते हैं।

(और पढ़ें - किडनी डैमेज होने के लक्षण)

पाचन से जुड़े लक्षण

अगर किडनी किसी कारण से डैमेज हो गई है या फिर ठीक से काम नहीं कर पा रही है, तो इसके कारण पाचन क्रिया पर भी काफी गहरा असर पड़ता है। जिन लोगों को लंबे समय से किडनी से जुड़ी समस्याएं हैं या किसी कारण से उनकी किडनी ठीक से काम नहीं कर पा रही है, तो जी मिचलाना और भूख न लगना आदि लक्षण देखे जा सकते हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि ये लक्षण सिर्फ किडनी की बीमारियों से संबंधित ही हों।

(और पढ़ें - घर पर पाचन ठीक करने के नुस्खे)

मानसिक स्वास्थ्य के लक्षण

कई मरीजों में देखा गया है कि किडनी से जुड़ी समस्याएं होने पर उन्हें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी महसूस होने लगती हैं, जैसे चिड़चिड़ापन रहना, बार-बार मूड स्विंग होना और कुछ मरीजों में डिप्रेशन व चिंता जैसी समस्याएं भी देखी जा सकती हैं। अगर किसी व्यक्ति को किडनी से जुड़ी समस्याएं पहले से ही हैं और अब इस तरह के लक्षण दिखने लगे हैं, तो उसे जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

किडनी खराब होने के क्या लक्षण हैं?

बार-बार पेशाब आना या बहुत कम पेशाब आना, पेशाब के रंग में बदलाव, पेशाब से अजीब बदबू आना, जी मिचलाना, उल्टी, किडनी वाले हिस्से में दर्द होना आदि खराब किडनी के लक्षण हो सकते हैं।

किडनी खराब होने का कारण

खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान किडनी खराब होने के प्रमुख कारण हो सकते हैं, इसके अलावा ज्यादा दवाएं भी किडनी पर असर डाल सकती हैं।

चेहरे पर सूजन किडनी खराब होने का क्या लक्षण है?

वैसे तो चेहरे पर सूजन कई कारणों से हो सकती है। किडनी से जुड़ी समस्याओं के कारण भी चेहरे पर सूजन दिखाई दे सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source