Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
क्या हम फास्टिंग शुगर टेस्ट से पहले पानी पी सकते हैं? ये सवाल अक्सर लोग करते हैं। साथ ही कुछ पानी के साथ चाय भी ले लेते हैं, फ्रेश हो जाते हैं और फिर फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट लेते हैं। सवाल ये है कि क्या ये तमाम चीजें सही हैं? इसी बारे में हमने डॉ. अरुण प्रकाश, डायबिटोलॉजिस्ट, होली फैमिली हॉस्पिटल लखनऊ से बात की। डॉ. अरुण प्रकाश बताते हैं कि फास्टिंग ब्लड शुगर का सटीक रिजल्ट जानना बेहद जरूरी है और इसलिए आपको पता होना चाहिए कि इसे कैसे चेक करना चाहिए। तो, आइए जानते हैं पहले सवाल का जवाब।
डॉ. अरुण प्रकाश बताते हैं कि फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट का पहला नियम यही है कि आप खाली पेट हों। यानी कि आपने कुछ खाया-पिया ना हो। लेकिन, बात अगर सिर्फ पानी पीने की करें तो हां, कोई भी व्यक्ति फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट से पहले सादा पानी पी सकता है। क्योंकि अगर आप पानी के अलावा कुछ खाएंगे-पिएंगे तो ये टेस्ट रिजल्ट्स की सटीकता में गड़बड़ी आ सकती है।
डॉ. अरुण बताते हैं कि फास्टिंग शुगर टेस्ट से पहले आपको कम से कम 8 घंटे खाली पेट रहना बेहद जरूरी है। कुछ लोग 12 घंटे भी रहते हैं पर ये कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है अगर उन्होंने डिनर जल्दी ना किया हो तो। ऐसी स्थिति में कम से कम 8 घंटे भूखे पेट रहने के बाद ही फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट करें और सटीक रिजल्ट पा सकते हैं। इसलिए, हमेशा सुबह खाली पेट फास्टिंग शुगर टेस्ट करने की सलाह दी जाती है।
फास्टिंग ब्लड शुगर शरीर में शुगर पचने की गति को मापने का सही तरीका है। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि आपने खाना खाया, शरीर ने इसे कार्ब्स और बाकी तत्वों में तोड़ा। ऐसे में जो शुगर, खाना पचने के बाद निकला और इंसुलिन ने इसे कैसे और कितना पचाने में मदद की इसे फास्टिंग ब्लड शुगर बता सकता है। यानी कि यह बताता है कि शरीर द्वारा शुगर का मैनेजमेंट कैसे हो रहा है।
इसलिए, जब फास्टिंग ब्लड शुगर का लेवल 99 mg/dL के कम हो तो ये नॉर्मल फास्टिंग ब्लड शुगर कहलाता है। यानी शरीर शुगर को अच्छे से मैनेज करके पचा रहा है। लेकिन, अगर यह 100–125 mg/dL के बीच है तो ये संकेत हो सकता है कि शुगर पचाने में कुछ गड़बड़ियों की शुरुआत हो चुकी है और आपको आगे चल कर डायबिटीज हो सकता है। पर अगर ये फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल 126 mg/dL और इससे ऊपर है तो ये डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर का संकेत है। तो, इस तरह से फास्टिंग ब्लड शुगर को समझे, शुगर मैनेजमेंट करें और डायबिटीज से बचें। पर अगर आपको डायबिटीज है, तो हर दिन फास्टिंग ब्लड शुगर जरूर चेक करें और अपने शुगर को कंट्रोल में रखें।