
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : November 13, 2023 9:34 AM IST
Diabetes and Weight Loss : आज के समय में वजन कई लोगों के लिए एक सेंसटिव मुद्दा बन चुका है। हर कोई चाहता है कि उसका वजन आदर्श हो, लेकिन जितना हम सोचते हैं उनका सही और फिट होना शायद काफी मुश्किल है। वैसे तो आज के समय में लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, लेकिन डायबिटीज एक ऐसी परेशानी जिसमें वजन बढ़ने के बजाय शरीर का वजन काफी ज्यादा घटने लगता है। शरीर का वजन कम होना सही माना जाता है, इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर जटिलताओं के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन डायबिटीज में वजन कम होना सही नहीं होता है। यह आपका हेल्दी वजन घटना नही होता है, बल्कि अनहेल्दी वजहों से वजन कम हो रहा है। ऐसी स्थिति में आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं डायबिटीज में वजन कम क्यों होता है?
इस विषय में नोएडा स्थित कैलाश हॉस्पिटल के इंडोक्राइनॉलिजिस्ट डॉक्टर प्रभात कुमार का कहना है कि डायबिटीज में वजन कम होने की सबसे मुख्य वजह ब्लड शुगर का काफी ज्यादा हाई होना शामिल है। दरअसल, जब हमारे शरीर में ब्लड शुगर हाई होता है, जो शरीर से यूरिन बार-बार डिस्चार्ज होने लगता है। ऐसी स्थिति में शरीर से पानी की मात्रा भी कम होने लगती है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से और डिहाइड्रेशन की परेशानी बढ़ जाती है। जरूर में जरूरत से अधिक पानी का स्तर कम (, weight loss in diabetes good or bad) होने की वजह से शरीर का वजन भी कम होने लगता है। इसके अलावा शरीर में अगर ब्लड शुगर की मात्रा अधिक हो तो मांसपेशियां भी टूटने लगती हैं, जो वजन कम होने का कारण बन सकता है।
इसके अलावा एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर का वजन कम होने की मुख्य वजह इंसुलिन है। डायबिटीज के कारण शरीर में इंसुलिन का स्तर कम होता है, जो आपके वजन घटने का कारण बन सकता है।
डॉक्टर का कहना है कि अगर आपका ब्लड शुगर स्तर 180 से 220 तक रहता है, जो आपके शरीर का वजन कम होने लगता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह की जरूरत होती है। यह लक्षण हाई ब्लड शुगर के होते हैं, जो काफी गंभीर हैं।
एक्सपर्ट के अनुसार, अगर आपका वजन काफी कम हो रहा है। ऐसी स्थिति में आप अपने वजन को कम करके साथ ब्लड शुगर लेवल को भी मैनेज करना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में अपने आहार में रोजाना 200 ग्राम सफेद चावल लें, जिसके साथ आपको करीब 260 कैलोरी मिलती है। इसके अलावा अपनी साथी में प्रोटीन से भरपूर सब्जी, अंडे, फैट इत्यादि को शामिल करें, ताकि आपके शरीर को 25द कैलोरी मिल सके। इस तरह के आहार को शामिल करने से आप अपने वेट को संतुलित कर सकते हैं।
इसके अलावा कुछ खाद्य पदार्थ आपके ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि किए बिना वजन बढ़ाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इनमें उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ शामिल हैं, जैसे मांस, मछली, चिकन, फलियां, अंडे, नट्स और फुल-क्रीम डेयरी प्रोडक्ट्स इत्यादि। साथ ही आप मार्जरीन, एवोकाडो, नट बटर, तेल और सलाद ड्रेसिंग का भी प्रयोग कर सकते है।
ध्यान रखें ब्लड शुगर हई होने पर काफी ज्यादा समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसी स्थिति में अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।