रोज नहाने से खुजली क्यों होने लगती है? कहीं ये कोई स्किन डिजीज तो नहीं

Causes of Itchy Skin: रोज नहाने से भी कई बार खुजली जैसी समस्याएं होने लगती हैं और ऐसा होने के पीछे यह भी हो सकता है कि कोई स्किन डिजीज हो। चलिए जानते हैं ऐसे में क्या किया जाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 31, 2025 5:32 PM IST

Itchy Skin in Winter in Hindi: शरीर की साफ-सफाई के लिए नहाना बहुत जरूरी है और अगर आपको विश्वास नहीं होता तो खुद दो-चार दिन न नहाएं और फिर देखें कैसे धीरे-धीरे शरीर में खुजली पैदा होने लगती है। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि रोज नहाने की आदत से भी खुजली होने लगती है, तो क्या आप मानेंगे? मुझे पता है कि आप नहीं मानेंगे लेकिन हमारे पास इसका प्रमाण भी है, मेडिकल साइंस के फैक्ट्स हैं जो बताते हैं कि रोजाना नहाने की आदत से भी खुजली होने लगती है और ऐसा क्यों होता है इस बारे में आपको इस लेख में जानकारी मिलने वाली है। इसलिए यह लेख सबके लिए जरूरी है, जिन्हें रोज नहाना पसंद है और जिन्हें रोज नहाना पसंद नहीं है उनके लिए भी। चलिए जानते हैं क्यों रोजाना नहाने से भी खुजली होने लगती है और कहीं ये किसी स्किन डिजीज का संकेत तो नहीं?

रोज नहाने की आदत

रोजाना नहाना कोई खास आदत नहीं है, बल्कि यह हमारी पर्सनल हाइजीन का सबसे जरूरी हिस्सा है। सर्दियां हो या गर्मियां रोजाना नहाना जरूरी होता है, लेकिन यह भी सच है कि इतना भी जरूरी नहीं होता है। अगर बहुत सर्दियां हैं, तो बीच में एक दिन बिना नहाए छोड़ा जा सकता है। कुछ लोगों के लिए यह चॉइस है तो कुछ लोगों के लिए सर्दियों में एक दिन छोड़कर नहाना मजबूरी बन जाता है, जिसके बारे में हम आपको आगे खास जानकारी देने वाले हैं।

(और पढ़ें - एक दिन छोड़कर नहाने के फायदे)

रोज नहाने पर खुजली क्यों होती है

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि सर्दियों में एक दिन छोड़कर नहाना कुछ लोगों के मजबूरी बन जाती है, क्योंकि रोजाना नहाने से उन्हें स्किन में खुजली हो जाती है। ऐसा सबको नहीं होता लेकिन जिन लोगों की ड्राई स्किन होती है या फिर सर्दियों में ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो जाता है। क्योंकि बार-बार नहाने से भी स्किन में ड्राइनेस आ जाती है, जिससे खुजली, जलन व लालिमा जैसी समस्याएं होने लगती है लेकिन शुरुआत खुजली से ही होती है। इसलिए अगर आप भी सर्दियों में रोज नहाते हैं और अक्सर आपको भी स्किन में ड्राइनेस व खुजली की शिकायत रहती है, तो हो सकता है यह रोज नहाने की आदत के कारण हो रहा है।

(और पढ़ें - सर्दियों में ड्राई स्किन पर क्या लगाना चाहिए)

ऐसे में क्या करना चाहिए

इसका जवाब बेहद आसान है, जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है तो सर्दियों में उन्हें रोज नहाने की सलाह नहीं दी जाती है। लेकिन यह जरूरी है कि आपको एक दिन बीच में बिना नहाए छोड़ना ही छोड़ना है, अगर आपको रोज नहाना पसंद है, तो आप को छोड़ने की जरूरत नहीं है। ऐसे में आप अपनी स्किन की ड्राईनेस को दूर करने के लिए किसी अच्छे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही अगर आप एक दिन छोड़कर नहाने का प्लान बना रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप रोजाना हाथ-पैर और मुंह आदि धो रहे हैं, कपड़े व अंडरगारमेंट्स रोजाना बदल रहे हैं।

डॉक्टर से जांच कब कराएं

हालांकि, अगर आपने एक छोड़कर अगले दिन नहाना शुरू कर दिया है और फिर भी आपको खुजली होती है, तो हो सकता है यह किसी स्किन डिजीज का संकेत हो। ऐसे में आपको लंबे समय तक खुजली जैसे इन लक्षणों को इग्नोर न करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ये हो सकता है किसी स्किन डिजीज का संकेत हो और इसलिए जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में आपको संपर्क कर लेना चाहिए।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source