Breast Cancer Awareness Day : क्या सिर्फ जेनेटिक कारणों से ही होता है ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर बता रहे हैं इस दावे की सच्चाई

Is Breast Cancer Genetic Disease: 13 अक्टूबर को जब सारी दुनिया ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस डे मना रही है, तब हम इस दावे का फैक्ट चेक करने जा रहे हैं कि क्या ब्रेस्ट कैंसर केवल जेनेटिक कारणों से होता है या इसके पीछे कई और वजहें (Is Breast Cancer Genetic Disease) भी हो सकती है।

Breast Cancer Awareness Day : क्या सिर्फ जेनेटिक कारणों से ही होता है ब्रेस्ट कैंसर? डॉक्टर बता रहे हैं इस दावे की सच्चाई
VerifiedVERIFIED By: dr. vaishali zamre

Written by Ashu Kumar Das |Published : October 13, 2025 3:25 PM IST

Is Breast Cancer Genetic Disease: भारत में महिलाओं में तेजी से बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के मामलों को देखते हुए इसके कारणों को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आती रहती हैं। इनमें से एक आम दावा है - "ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ जेनेटिक यानी आनुवांशिक कारणों से होता है (Genetic Karan se Hota hai Breast Cancer?)।" बहुत से लोग मानते हैं कि अगर परिवार में किसी को ब्रेस्ट कैंसर हुआ है तो आगे की पीढ़ियों में भी यह बीमारी होना तय है। लेकिन क्या यह सच में पूरी तरह सही है? 13 अक्टूबर को जब सारी दुनिया ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस डे मना रही है, तब हम इस दावे का फैक्ट चेक करने जा रहे हैं कि क्या ब्रेस्ट कैंसर केवल जेनेटिक कारणों से होता है या इसके पीछे कई और वजहें (Is Breast Cancer Genetic Disease) भी हो सकती है।

भारत में ब्रेस्ट कैंसर की स्थिति

भारत में हर साल लाखों नए ब्रेस्ट कैंसर के केस सामने आते हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, भारत में हर 8 में से 1 महिला को अपने जीवनकाल में ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा रहता है। पिछले 10 सालों की बात करें, तो भारत जैसे कई विकासशील देशों में 30 से 40 वर्ष की उम्र की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं। शहरी क्षेत्रों में इसकी दर ग्रामीण इलाकों की तुलना में अधिक देखी जा रही है। यही कारण है कि लोग मानते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ जेनेटिक कारणों से ही होता है।

क्या सिर्फ जेनेटिक कारणों से होता है ब्रेस्ट कैंसर

हरियाणा के सोनीपत स्थित एंडोमेड्रा अस्पताल की सीनियर ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वैशाली जामरे का कहना है कि ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ जेनेटिक कारणों से होता है, ये बात पूरी तरह से गलत और सही दोनों ही नहीं है। ब्रेस्ट कैंसर के लगभग 5-10% केस ही जेनेटिक यानी आनुवांशिक कारणों से होते हैं। यानी 90% से ज्यादा मामले ऐसे होते हैं जिसका सीधा संबंध जेनेटिक कारणों से नहीं होता है। डॉक्टर के अनुसार, कुछ मामलों में ब्रेस्ट कैंसर परिवार से जुड़ा होता है। अगर परिवार में किसी को यह बीमारी हुई है तो रिस्क बढ़ सकता है, लेकिन यह गैर-जेनेटिक कारक भी ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी को ट्रिगर कर सकते हैं। खासकर जिन महिलाओं में BRCA1 और BRCA2 जैसे जीन में बदलाव (mutation) होते हैं, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा अधिक होता है। लेकिन इन जीन म्यूटेशन का होना इसका मतलब यह नहीं कि कैंसर 100% होगा। यह सिर्फ रिस्क फैक्टर है।

Also Read

More News

ब्रेस्ट कैंसर का मुख्य कारण क्या है?

डॉ. वैशाली जामरे बताती हैं कि जेनेटिक के अलावा (kya Genetic karan se hota hai Breast Cancer) कई ऐसे अन्य कारण भी हैं, जो महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी को जन्म देते हैं। ब्रेस्ट कैंसर के मुख्य कारणों में शामिल हैः

  • हार्मोनल असंतुलन
  • खराब लाइफस्टाइल
  • ज्यादा प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड का सेवन
  • देर से पहली प्रेग्नेंसी कंसीव होना
  • प्रदूषण, केमिकल्स और रेडिएशन एक्सपोजर

ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण

शुरुआती स्टेज में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण बहुत हल्के हो सकते हैं, जिन्हें अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। इनमें शामिल हैं-

  • स्तन में कोई गांठ या सूजन महसूस होना
  • स्तन के आकार में किसी प्रकार का बदलाव
  • निप्पल से असामान्य डिस्चार्ज आना
  • त्वचा का सिकुड़ना या मोटा होना
  • निप्पल का अंदर की ओर धंसना

अगर आपको इनमें से कोई लक्षण स्वयं में नजर आता है, तो इस विषय पर डॉक्टर से जरूर बात करें।

निष्कर्ष

डॉ. वैशाली जामरे के साथ बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि ब्रेस्ट कैंसर सिर्फ जेनेटिक कारणों से नहीं होता है। किसी महिला को ब्रेस्ट कैंसर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। सिर्फ ये कहना है कि अगर किसी महिला के परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास रहा है, तो उसे इस बीमारी का खतरा होता है, ये गलत है।

TRENDING NOW

Highlights

  • 13 अक्टूबर को मनाया जाता है ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस डे
  • स्तन में कोई गांठ या सूजन ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण है
  • भारत में हर 8 में से 1 महिला को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा है