Irrfan Khan: कोलोन इंफेक्शन की वजह से हुआ अभिनेता इरफान खान का निधन

गौरतलब है कि इरफान खान को कोलोन इंफेक्शन की बीमारी थी। मंगलवार को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन  अस्पताल में दाखिल कराया गया था।  पिकू फिल्म में इरफान खान के साथ कम कर चुके फिल्म निर्देशक शूजित सरकार ने एक ट्वीट कर इरफान की मौत की ख़बर दी।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : April 29, 2020 2:11 PM IST

Irfan Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान  (Irfan Khan) का बुधवार 29 अप्रैल को निधन हो गया।  अंग्रेज़ी मि़डियम (Angrezi Medium) और स्लमडॉग मिलेनियर जैसी फ़िल्मों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर अभिनेता इरफान खान (Irfan Khan Death) का मुंबई में निधन  हो गया। (Actor Irrfan Khan passed away)

कोलोन इंफेक्शन की वजह से हुआ अभिनेता इरफान खान का निधन (Irrfan Khan Death):

गौरतलब है कि इरफान खान को कोलोन इंफेक्शन (Colon infection) की बीमारी थी। मंगलवार को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन  अस्पताल में दाखिल कराया गया था।  पिकू फिल्म में इरफान खान के साथ कम कर चुके फिल्म निर्देशक शूजित सरकार ने एक ट्वीट कर इरफान की मौत की ख़बर दी।

पिछले कुछ दिनों से इरफान खान की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसके बाद उन्हें मंगलवार को आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर को हरा चुके थे इरफान:

गौरतलब है कि बॉलीवुड और हॉलीवुड में सम्मानित एक्टर इरफान खान को इससे पहले न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का इलाज के लिए विदेश भी जा चुके हैं। इस दुर्लभ कैंसर से लड़ाई जीतकर इरफान ने धीरे-धीरे अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सक्रियता बढ़ायी थी । (Irfan Khan Dies due to colon cancer)

इससे पहले मंगलवार को यह अस्पताल द्वारा जानकारी  दी गयी थी कि इरफान खान की आंतों में दर्द और स्वेलिंग से उनकी तबियत ख़राब हो गयी। साथ ही बताया गया कि उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। मंगलवार-बुधवार की रात से इरफान की मृत्यु की ख़बरें भी वायरल हो रहीं थी। जिसके बारे में अभिनेता के स्पोर्कपर्सन ने खंडन करते हुए बयान दिया था कि वे अस्पताल में हैं। इसके साथ ही उनकी तबियत में सुधार की बातें भी कही गयीं। लेकिन, बुधवार दोपहर तक उनके निधन की पुष्टि कर दी गयी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source