hamburger icon
A
Read in English

इर्रेगुलर पीरियड से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्‍खे

अमूमन महिलाओं का मासिक चक्र 25 से 28 दिन का होता है पर कई बार समय से पहले पीरियड आ जात हैं, तो कभी बहुत देर भी हो जाती है। इसकी वजह बिगड़े लाइफ स्टाइल, असंयमित आहार और तनाव कुछ भी हो सकता है पर अगर पीरियड इर्रेगुलर हों तो तनाव और भी बढ़ जाता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : February 26, 2019 1:59 PM IST

अमूमन महिलाओं का मासिक चक्र 25 से 28 दिन का होता है पर कई बार समय से पहले पीरियड आ जात हैं, तो कभी बहुत देर भी हो जाती है। इस‍की वजह बिगड़े लाइफ स्‍टाइल, असंयमित आहार और तनाव कुछ भी हो सकता है पर अगर पीरियड इर्रेगुलर हों तो तनाव और भी बढ़ जाता है। डॉक्‍टर इसके लिए दवा की सलाह भी बहुत जल्‍दी नहीं देते। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे घरेलू नुस्‍खे जिनसे आपकी इर्रेगुलर पीरियड की समस्‍या हल हो जाएगी।

यह भी पढ़ें – पीरियड्स के दौरान भूल कर भी न करें ये गलतियां

ये हो सकती है वजह

महिलाओं में मासिक धर्म या पीरियड का अनियमित होना एक आम समस्या है। इसके कई कारण हो सकते हैं, खराब जीवनशैली, असंतुलित खान-पान, अनीमिया (anemia), मेनोपोज़, वज़न का बढ़ना या घटना, हार्मोन संबंधी समस्या आदि। साथ ही मासिक धर्म के शुरू होने के समय और मेनोपोज़ के पहले हार्मोन संबंधी समस्या के कारण भी मासिक धर्म में अनियमितता हो सकती है। वैसे तो इस समस्या से निजात पाने के लिए कई प्रकार की दवाईयाँ बाजार में उपलब्ध है। लेकिन घरेलू उपचार की मदद से भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – बार-बार भूल जाती हैं पीरियड्स की डेट, तो ये एप करेंगे आपकी मदद

अपना सकते हैं ये घरेलू उपाय

यह जरूरी है कि किसी भी घरेलू उपाय का इस्‍तेमाल करने से पहले डॉक्‍टर से जांच करवा लें, ताकि आपकी सही स्थिति का पता लग सके।

यह भी पढ़ें – लाइटर पीरियड से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्‍खे करेंगे मदद

तिल और गुड़ – गुड़ को आयरन का बेहतर स्रोत माना जाता है और तिल में लिग्नान (lignin) के साथ ही ज़रूरी फैटी एसिड्स होते हैं, जो हार्मोन संबंधी किसी भी समस्या को ठीक करने में मदद करता है। इससे शरीर को जरूरी गर्मी मिलती है ताकि मासिक धर्म समय पर हो सके। इसके लिए एक मुट्ठी तिल को सूखा भून लें फिर उसको एक छोटा चम्मच गुड़ के साथ पीसकर पावडर जैसा बना लें। उसके बाद मासिक धर्म शुरू होने के दो हफ़्ते पहले से रोज एक छोटा चम्मच इस मिश्रण को खाली पेट खायें। ऐसा कुछ महीनों तक करें। ऐसे भी गुड़ खाने पर अनियमित मासिक धर्म का इलाज हो सकता है। इस पाउडर का सेवन मासिक धर्म के दौरान न करें।

यह भी पढ़ें – ज्‍यादा लिया तनाव, तो बढ़ जाता है अर्ली मीनोपॉज का जोखिम

हल्दी भी है कारगर – हल्दी एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ आपके मासिक धर्म को नियमित करने में मदद करता है बल्कि हार्मोन संबंधी समस्या से निजात दिलाने में भी मदद करता है। इसका इमानेगोज (emmenagogue ) गुण मासिक धर्म संबंधी समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसका एन्टी-इन्फ्लेमटोरी गुण मासिक धर्म के दौरान दर्द से भी राहत दिलाने में मदद करता है। इसके लिए एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी को एक गिलास दूध में डालें और उसमें स्वाद लाने के लिए थोड़ा शहद या गुड़ डाल सकते हैं। जब तक कि समस्या से निजात न मिल जायें कुछ हफ़्तों तक इसको पी सकते हैं। आप हल्दी का इस्तेमाल साधारण रूप से खाने में भी कर सकते हैं।