Nutrient deficiency diseases: त्वचा में पीलापन और दिनभर थकान? शरीर में हो गई इस चीज की कमी, जानें कैसे करें पूरा

Iron deficiency: शरीर को सामान्य रूप से काम करने के लिए एक सही मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। इनमें से किसी भी पोषक तत्व की कमी होना कई बीमारियों का कारण बन सकता है। जानें किस पोषक तत्व की कमी होने पर ये लक्षण होने लगते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 24, 2022 12:51 PM IST

शरीर के स्वास्थ्य को बने रहने के लिए एक सही संतुलन की आवश्यकता होती है। इस संतुलन में सही डाइट, पर्याप्त व्यायाम और अन्य कई चीजें शामिल होती हैं। लेकिन आजकल का लाइफस्टाइल खराब होता जा रहा है, सही डाइट न लेने के कारण कई बार शरीर में अनेक पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। शरीर के लिए कुछ पोषक तत्व बेहद जरूरी होती हैं और उनमें थोड़ी सी भी कमी होने पर कई बीमारियां (Disease caused by lack of nutrients) होने लगती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक चीज के बारे में बताने वाले हैं और वह है आयरन। शरीर में आयरन की कमी एक बड़ी समस्या हो सकती है (iron deficiency disease), जिससे कई स्वास्थ्य रोग एक साथ हो सकते हैं। इस लेख में हम आयरन की कमी के कारणों के साथ-साथ इसकी पूर्ति फिर से कैसे की जाए आदि के बारे में भी बताने वाले हैं।

क्यों होती है शरीर में आयरन की कमी (Causes of iron deficiency)

सिर्फ आयरन ही नहीं शरीर में किसी भी पोषक तत्व की कमी होने का सबसे प्रमुख कारण होता है, कि आहार या सप्लीमेंट के रूप में वह पोषक तत्व न लेना। उसके बाद कई बार किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण पोषक तत्व को आहार से अवशोषित न कर पाना भी उसकी कमी का कारण बन सकता है। ठीक इसी प्रकार आयरन डेफिशियेंसी भी कुछ इसी कारण से होती है। अपनी डाइट में आयरन युक्त आहार कम होना या फिर छोटी आंत द्वारा आयरन अवशोषित करने में असमर्थ होना आयरन की कमी का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा सर्जरी या दुर्घटना के दौरान ज्यादा रक्त बहने के कारण भी शरीर में रक्त की कमी हो सकती है। वहीं प्रेगनेंसी के दौरान अगर शरीर का उचित ध्यान न रखा जाए तो इन दिनों में भी शरीर में आयरन का स्तर कम होने लगता है।

आयरन कम होने पर कैसे महसूस होता है (What you feel iron deficiency)

अगर आपके शरीर में आयरन का स्तर थोड़ा बहुत कम हो गया है, तो जरूरी नहीं है कि आपको उससे किसी प्रकार के लक्षण महसूस हों। ऐसी स्थितियों में यह समस्या नजरअंदाज हो जाती है और फिर धीरे-धीरे आयरन के स्तर में और कमी आ जाती है। ऐसी स्थितियों में निम्न लक्षण देखने को मिल सकते हैं -

  • दिनभर थकावट व कमजोरी महसूस होना
  • त्वचा का रंग पीला पड़ जाना
  • दिन में नींद आना (उनींदापन)
  • हाथ व पैर ठंडे रहना
  • नाखून कमजोर पड़ना और जीभ में सूजन आना
  • सांस फूलना और दिल की धड़कन तेज हो जाना
  • सिरदर्द और सिर चकराना

तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क (When to contact doctor in iron deficiency)

अगर आपको उपरोक्त में से कोई भी लक्षण महसूस हो रहा है, तो आपको ऐसे में डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। हालांकि, जरूरी नहीं है कि ये लक्षण आयरन की कमी का ही संकेत हो, लेकिन इन्हें नजरअंदाज करना गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है। डॉक्टर आपकी लाइफस्टाइल हैबिट्स, डाइट, मेडिकल हिस्ट्री और कुछ टेस्ट करके आयरन की कमी का पता लगा सकते हैं।

कैसे करें आयरन की कमी को पूरा (How to improve iron deficiency)

अगर आपके खून में आयरन का स्तर थोड़ा बहुत ही कम हुआ है, तो उसे अपनी डाइट में कुछ बदलाव करके और सप्लीमेंट्स लेकर पूरा किया जा सकता है। हालांकि, अगर आयरन का स्तर असामान्य रूप से कम हो गया है या फिर किसी अन्य शारीरिक समस्या के कारण कम हुआ है, तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना बहुत जरूरी है। डॉक्टर सबसे पहले यह पता लगाने की कोशिश करते हैं, कि आपके शरीर में किस कारण से आयरन की कमी हुई है। अगर आहार में पर्याप्त आयरन न ले पाना ही इसका कारण है, तो डॉक्टर मरीज के लिए एक स्पेशल डाइट प्लान तैयार करते हैं और उन्हें कुछ आयरन सप्लीमेंट्स भी दे सकते हैं।

लेकिन कई बार सर्जरी, दुर्घटना या फिर अन्य किसी शारीरिक समस्या के कारण शरीर में आयरन का स्तर कम हुआ है, तो ऐसे डॉक्टर स्थिति के कारण का इलाज करते हुए आयरन की कमी को पूरा करते हैं। ऐसी स्थितियों में मरीज को आयरन सप्लीमेंट देने के साथ-साथ उसकी अंदरूनी समस्या का इलाज किया जाता है। अंदरूनी समस्या का इलाज होने के बाद शरीर पर्याप्त मात्रा में आयरन अवशोषित (How to improve iron absorption) करने लग जाता है और उसके अनुसार ही आयरन सप्लीमेंट्स को धीरे-धीरे कम कर दिया जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source