आंतों में सूजन होने पर पेट में बार-बार बनती है गैस, महीनेभर पहले दिखने लगते हैं ये 3 लक्षण

Aanto me Sujan ke Lakshan: आंतों में सूजन होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से डायरिया हो सकता है। साथ ही, कई लक्षणों का भी अनुभव होता है।

आंतों में सूजन होने पर पेट में बार-बार बनती है गैस, महीनेभर पहले दिखने लगते हैं ये 3 लक्षण

Written by Anju Rawat |Updated : March 3, 2025 1:46 PM IST

Intestine Swelling Symptoms in Hindi: आंतें हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंग हैं, जो कई जरूरी कार्य करती हैं। आंतें भोजन को पाचने और पोषक तत्वों को अवशोषित करती हैं। इसके अलावा, आंतें शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम भी करती हैं। इसलिए आंतों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी होता है। लेकिन, गलत खान-पान की वजह से आंतों से जुड़ी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। इसमें आंतों में सूजन (Aanto me Sujan) भी एक समस्या है। इसे मेडिकल टर्म में अल्सरेटिव कोलाइटिस या इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज कहा जाता है। इस स्थिति में बड़ी आंत और मलाशय की अंदरूनी परत में सूजन आ जाती है। आंतों में सूजन की समस्या गंभीर होती है। इसलिए आपको इसका समय पर इलाज जरूर करवाना चाहिए। आंतों में सूजन होने पर इन 3 लक्षणों का अनुभव होता है, इसलिए इन संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।

आंतों में सूजन के लक्षण- Aanto me Sujan ke Lakshan

1. मल के साथ खून आना

आंतों में सूजन होने पर मल के साथ खून निकल सकता है। मल के साथ खून आना, आंतों में सूजन का एक आम लक्षण होता है। दरअसल, बड़ी आंत में सूजन की वजह से मलाशय की अंदरूनी परत भी सूज जाती है। इससे मल त्याग के दौरान मलाशय पर दबाव पड़ता है और मल के साथ खून निकल सकता है। अगर आंतों की सभी परतों पर सूजन आती है, तो स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। आंतों में सूजन (Stomach Inflammation Symptoms in Hindi) होने पर बार-बार मल त्याग की इच्छा हो सकती है। इसकी वजह से मल त्याग करने में परेशानी हो सकती है।

2. अचानक से वजन कम होना

अगर आपका वजन अचानक से कम हो रहा है, तो इस संकेत को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। वैसे तो वजन कम होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। आंतों में सूजन होने पर भी वजन कम हो सकता है। दरअसल, आंतों में सूजन होने पर, शरीर खाने के पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित नहीं कर पाता है। इससे आपको थकान और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। साथ ही, लगातार वजन कम हो सकता है। इसके अलावा, आंतों में सूजन होने पर भूख में भी कमी होने लगती है। आंतों में सूजन की वजह से पाचन-तंत्र का मार्ग बाधित हो जाता है। इससे भूख प्रभावित हो सकती है और वजन कम हो सकता है।

Also Read

More News

3. पेट में तेज दर्द और ऐंठन

अगर आपको पेट में तेज दर्द और ऐंठन महसूस होती है, तो इस लक्षण को अनदेखा बिल्कुल न करें। यह आंतों में सूजन की वजह से हो सकता है। आंतों में सजून की वजह से पेट में गंभीर दर्द हो सकता है। दरअसल, आंतों में सूजन की वजह से गैस बन जाती है। इससे आंतों पर तनाव बढ़ता है और पेट में दर्द हो सकता है। सूजन की वजह से तेज बुखार भी आ सकता है। इससे शरीर में आयरन की कमी की वजह से एनीमिया के लक्षण भी महसूस हो सकते हैं।

TRENDING NOW

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।