hamburger icon
A
Read in English

Intestinal Parasite Infection: पेट में कीड़े या स्टमक इंफेक्शन में ऐसी रखें अपनी डायट, मिलेगा आराम

Intestinal parasite Infection की वजह से बच्चों और बड़ों को भी पेट में दर्द, डायरिया और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इनका नैचुरली इलाज करने के लिए आप सही डायट की मदद ले सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 22, 2019 12:16 PM IST

पेट में कीड़े (Intestinal parasite Infection)  बच्चों के पेट दर्द की एक वजह हैं। पेट के कीड़ों से राहत पाने के लिए एक संतुलित डायट की आवश्यकता होती है। इसमें ऐसे फल और सब्ज़ियां शामिल करनी पड़ती हैं जो पेट के कीड़ों (Intestinal parasite Infection) को कम करने में मदद करें। सब्ज़ियों और फलों में मौजूद तत्व कीड़ों और इंफेक्शन को कम करते हों। इसीलिए आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कौन-से फल या सब्ज़ियां इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं। (Intestinal parasite Infection diet)

खाएं लाल रंग के फल और सब्ज़ियां:

बीटरूट और अनार ऐसे फूड हैं जो एंटी-बैक्टेरियल तत्वों से भरपूर होते हैं। ये दोनों ही बैक्टेरियल इंफेक्शन का खतरा कम करते हैं। साथ ही शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- डायबिटीज़ में भी खा सकते हैं चुकंदर या बीटरूट, जानें क्यों

तड़के में मिलाएं फ्लैक्सीड और नारियल:

लहसुन-प्याज के साथ अपने भोजन में नारियल और अलसी के बीज़ों को भी शामिल करें। इनसे पेट के कीड़ों से राहत मिलेगी। ये सभी चीज़ें पाचन तंत्र से जुड़ी उन परेशानियों को कम करती हैं, जो कि कीड़ों के पनपने का कारण बनती हैं। इनमें मौजूद एंटी-प्रोटोजॉल तत्व आंतों को काम करने में सहायता करती हैं।

केला दिलाता है स्टमक इंफेक्शन से राहत:

नैचुरल लैक्सेटिव या रेचक के तौर पर पहचाना जाना वाला फल केला,पेट के कीड़ों की समस्या को भी कम करता है। यह सबसे ज़्यादा खाए जाने वाले फलों में से है और पेट के इंफेक्शन का सस्ता इलाज भी। जिन बच्चों या वयस्कों को पेट के कीड़ों की समस्या होती है, उन्हें केला खाने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- बढ़ते बच्चों की ब्रेन पॉवर बढ़ाता है केला, खिलाएं रोज़ उन्हें यह हेल्दी फ्रूट

यह भी पढ़ें- Green Tea: वेट लॉस के बाद भी ग्रीन टी पीना बंद ना करें, होगें कई फायदे!