Advertisement

International Yoga Day 2026: PM मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ तक, नेताओं ने ऐसे मनाया योग दिवस

विश्व योग दिवस 2026 के मौके पर भारतीयों ने बढ़ चढ़ कर योगाभ्यास के आयोजन में भाग लिया। पीएम मोदी, द्रौपदी मुर्मु और योगी आदित्यनाथ समेत देशभर के बड़े-बड़े नेताओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

Written By Mukesh Sharma
Published : June 21, 2026 4:54 PM IST

international yoga day (AI generated image)

हजारों साल पहले प्राचीन भारत में शुरु हुआ योगाभ्यास आज पूरी दुनिया के लिए स्वास्थ्य आंदोलन बन चुका है। 21 जून को पूरा देश इंटरनेशनल योग डे के रंग में रंगा नजर आया। आम लोगों से लेकर देश के बड़े राजनीतिक नेताओं ने भी विश्व योग दिवस में भाग लिया। भारत में एक या दो जगह नहीं बल्कि सैंकड़ों अलग-अलग जगह पर लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और नेताओं तो सोशल मीडिया पर योग करते हुए तस्वीरें व वीडियो शेयर करके लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। चलिए जानते हैं पीएम मोदी जी से लेकर योगी आदित्यनाथ समेत बड़े-बड़े नेताओं ने किस प्रकार योग दिवस में भाग लिया।

कोलकाता के रेड रोड पर PM मोदी ने किया योग

इस बार विश्व योग दिवस के मौके पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड पर हिस्सा लिया। हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास करते हुए उन्होंने कहा कि योग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं बल्कि यह लोगों, समाज और देशों को जोड़ने वाली एक ताकत बन चुका है।

Advertisement

पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि योग को सिर्फ साल में एक दिन मनाने वाली एक्टिविटी न बनाएं, बल्कि इसे अपनी रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा बनाएं। उन्होनें आगे बताया कि नियमित रूप से योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करने से इससे शरीर में लचीलापन बना रहेगा।

Advertisement

झांसी में योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रदेश और देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए योग बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से रोजाना योग का अभ्यास करने की अपील की और बताया कि यह शरीर और मन दोनों को बेहतर बनाए रखने का आसान तरीका है।

राष्ट्रपति द्रौपदी ने भी किया योगाभ्यास

विश्व योग दिवसके मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया और कहा कि योग भारत की महान परंपरा का उत्सव है, जिसे हर व्यक्ति को अपनी रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा बनाना चाहिए।

राष्ट्रपति ने लोगों को बताया कि तेज रफ्तार से भाग रहे इस जीवन में योग का होना जरूरी है ताकि मन और शरीर दोनों को शांत रखनेका एक जरिया हमारे पास हो। दिन की शुरुआत कुछ गहरी सांसों और हल्की स्ट्रेचिंग से हो जाए, तो मन शांत और दिनभर अच्छा रहता है।

भारत में फिटनेस और एकता का संदेश बना योग

देशभर के नेताओं इंटरनेशनल योग डे 2026 के इस मौके पर एक साथ मिलकर योगाभ्यास किया और लोगों को साथ सामूहिक अभ्यास भी किया। यह भारत में फिटनेस और हेल्थ के प्रति बढ़ती जागरूकता और एकता का संदेश पूरी दुनिया को मिला। देशभर में आयोजित इन कार्यक्रमों ने एक बार फिर दिखाया कि योग अब केवल एक प्राचीन परंपरा नहीं रहा, बल्कि करोड़ों लोगों की हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है।

डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल योग से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी देना है और इसमें दी गई जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।