
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
international yoga day (AI generated image)
हजारों साल पहले प्राचीन भारत में शुरु हुआ योगाभ्यास आज पूरी दुनिया के लिए स्वास्थ्य आंदोलन बन चुका है। 21 जून को पूरा देश इंटरनेशनल योग डे के रंग में रंगा नजर आया। आम लोगों से लेकर देश के बड़े राजनीतिक नेताओं ने भी विश्व योग दिवस में भाग लिया। भारत में एक या दो जगह नहीं बल्कि सैंकड़ों अलग-अलग जगह पर लोगों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और नेताओं तो सोशल मीडिया पर योग करते हुए तस्वीरें व वीडियो शेयर करके लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। चलिए जानते हैं पीएम मोदी जी से लेकर योगी आदित्यनाथ समेत बड़े-बड़े नेताओं ने किस प्रकार योग दिवस में भाग लिया।
इस बार विश्व योग दिवस के मौके पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड पर हिस्सा लिया। हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास करते हुए उन्होंने कहा कि योग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं बल्कि यह लोगों, समाज और देशों को जोड़ने वाली एक ताकत बन चुका है।
From physical wellness to inner peace, yoga enriches every aspect of life. Delighted to join this year’s celebrations in Kolkata. https://t.co/75UZECw8JR
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2026
पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि योग को सिर्फ साल में एक दिन मनाने वाली एक्टिविटी न बनाएं, बल्कि इसे अपनी रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा बनाएं। उन्होनें आगे बताया कि नियमित रूप से योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करने से इससे शरीर में लचीलापन बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में आयोजित योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रदेश और देशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए योग बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से रोजाना योग का अभ्यास करने की अपील की और बताया कि यह शरीर और मन दोनों को बेहतर बनाए रखने का आसान तरीका है।
न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः प्राप्तस्य योगाग्निमयं शरीरम्
हम सब आभारी हैं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के, जिन्होंने भारत की परंपरा को, विरासत को वैश्विक मान्यता दिलाकर भारत वासियों को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज झांसी में… pic.twitter.com/aXQZ0MZ2XP — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 21, 2026
विश्व योग दिवसके मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को योग के महत्व के बारे में बताया और कहा कि योग भारत की महान परंपरा का उत्सव है, जिसे हर व्यक्ति को अपनी रोजमर्रा की लाइफ का हिस्सा बनाना चाहिए।
मैं देश-विदेश में सक्रिय सभी योग साधकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। pic.twitter.com/W0BKB90pUo
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 21, 2026
राष्ट्रपति ने लोगों को बताया कि तेज रफ्तार से भाग रहे इस जीवन में योग का होना जरूरी है ताकि मन और शरीर दोनों को शांत रखनेका एक जरिया हमारे पास हो। दिन की शुरुआत कुछ गहरी सांसों और हल्की स्ट्रेचिंग से हो जाए, तो मन शांत और दिनभर अच्छा रहता है।
देशभर के नेताओं इंटरनेशनल योग डे 2026 के इस मौके पर एक साथ मिलकर योगाभ्यास किया और लोगों को साथ सामूहिक अभ्यास भी किया। यह भारत में फिटनेस और हेल्थ के प्रति बढ़ती जागरूकता और एकता का संदेश पूरी दुनिया को मिला। देशभर में आयोजित इन कार्यक्रमों ने एक बार फिर दिखाया कि योग अब केवल एक प्राचीन परंपरा नहीं रहा, बल्कि करोड़ों लोगों की हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुका है।
डिसक्लेमर: इस लेख का उद्देश्य केवल योग से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी देना है और इसमें दी गई जानकारी का इस्तेमाल किसी भी बीमारी के इलाज के लिए नहीं है और उसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।