... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : June 21, 2019 9:44 AM IST
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 को जब पूरी दूनिया योग दिवस मना रही है. तब आपको कुछ ऐसे योग के बारे में भी जानना चाहिये जो आपको कुछ बीमारियों से समय रहते बचा लते हैं. अगर आपको ब्लड प्रेशर की बीमारी से बचना है तो योग दिवस पर कुछ योग आसनों के बारे में जरूर जानना चाहिए. तो आइए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 के अवसर पर प्री-हाइपरटेंशन की स्थिति में आने के बाद हाई ब्लड प्रेशर से बचने वाले योग के बारे में जानते हैं.
ब्लड प्रेशर की बीमारी जिनको एक बार हो जाती है उनके लिए उसे कंट्रोल करना मुश्किल होता है लेकिन जो लोग हाईपरटेंशन के मरीज बनने वाले हैं अर्थात उनका ब्लड प्रेशर खतरे के निशान पर है तो वो हाईपरटेंशन के पेशेंट बनने से बच सकते हैं।
अभी तक आपने यह सुना होगा की लाइफस्टाइल अर्थात जीवनशैली में बदलाव व व्यायाम से हाई ब्लड प्रेशर से बचा जा सकता है लेकिन एक नये तरह के शोध में ये बात सामने आयी है कि जीवनशैली में बदलाव और व्यायाम की तुलना में योग ज्यादा कारगर है।
हाइपोथायरॉयडिज्म को आसानी से कर सकते हैं रेगुलेट, फॉलो करें एक्सपर्ट के टिप्स।
सर गंगाराम अस्पताल में होने वाली स्टडी में यह पाया गया कि जो लोग हाई बीपी के शिकार होने वाले थे उन पर लाइफस्टाइल बदलने से कहीं ज्यादा नियमित रूप से योग करने का ज्यादा फायदा देखा गया है।
सामान्यतया 120/80 ब्लड प्रेशर को नॉर्मल माना जाता है लेकिन जब किसी भी इंसान का ऊपर वाला बीपी यानि कि सिस्टॉलिक 120 से 139 के आस-पार रहने लगता है तो इसे प्रि-हाइपरटेंशन की स्थिति मानी जाती है।
अगर इस स्थिति को संभाला न जाय तो हाई ब्लड प्रेशर कुछ समय के बाद हो जाता है। हाई बीपी के मरीजों को ब्रेन स्ट्रोक व हार्ट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
PM मोदी ने शेयर किया ध्यान व नाड़ी शोधन प्राणायाम, जानें क्यों जरूरी है योग करने वालों के लिए
गंगाराम अस्पताल में प्री-हाइपरटेंशन के 120 मरीजों को 2 ग्रुप में बांटकर स्टडी की गई। जिन मरीजों ने नियमित रूप से योगासन किया, उनका बीपी 4 mmHg तक कम हो गया।
सिर्फ खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार करने वालों के बीपी में कोई कमी नहीं आई।
सर्दी के मौसम में हाई ब्लड प्रेशर पर कैसे रखें काबू ?
स्टडी के दौरान लोगों को वॉर्मअप के बाद सूर्य नमस्कार, वज्रासन, ताड़ासन, शशकासन आदि कराया गया। फिर प्राणायाम में अनुलोम विलोम करवाया। आराम के लिए कायोत्सर्ग बताया गया।
मेडिटेशन के लिए प्रेक्षा ध्यान की ट्रेनिंग दी गई। यह सब छह महीने कराने पर मरीजों को काफी फायदा हुआ। स्टडी के बाद पता चला कि हाई बीपी के मरीजों में खानपान और स्मोकिंग की आदतों में बदलाव योग जितना असरदार नहीं था।
अगर आप भी योग दिवस पर योग के फायदे जान चुके हैं तो ब्लड प्रेशर को ठीक करने वाले इन योग को जरूर करें. क्योंकि योग आपको सिर्फ फिट रखने के लिए नहीं है. योग आपको कई तरह की बीमारयों से भी बचाता है.
हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान वजह जानकर, इन 7 आयुर्वेदिक घरेलू उपचारों को जरूर आजमाएं।
अचानक दिल की धड़कन रुकने (Cardiac arrest) के संकेत और बचाव के उपाय।