Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
नींद नहीं आती मुझे, नींद की टेबलेट या नींद की दवा लेनी पड़ती है। बदलते लाइफ स्टाइल में इस तरह की बातें आप अक्सर लोगों से सुनते हैं। क्या नींद नहीं आती मुझे कहने से पहले लोग यह सोचते हैं कि नींद न आने का कारण क्या है ? कुछ लोग यह भी कहते हुए मिल जायेंगे जो यह कहते हैं कि रात में नींद एक खुल जाने के बाद नींद नहीं आती मुझे, क्या नींद के लिए किसी प्रकार की नींद की टेबलेट ही इलाज है ? तनाव या डिप्रेशन की समस्या में नींद न आने की समस्या देखी गयी है। लेकिन क्या आपके साथ भी नींद न आने की परेशानी है ? अगर आपका जवाब हां है तो आइए जानते हैं नींद नहीं आने का मुख्य कारण और उसके लिए बेहतर उपाय।
नींद नहीं आती तो समय तय करें
नींद नहीं आती ये कहने से आपकी समस्या और बढ़ती ही रहेगी इसका समधान करना है तो आपको नींद के लिए अपने समय को तय करना चाहिए। नींद का संबंध आपके शरीर की घड़ी के हिसाब से तय होता है। अगर आप सोने का समय रोजाना बदलते रहते हैं तो आपकी नींद प्रभावित होती है। अगर आप नींद न आने की परेशानी से तंग हैं तो आप अपने सोने और उठने का समय तय करना चाहिए। सोते वक्त नींद में ही अचानक ठंड क्यों लगने लगती है ? जानें मुख्य कारण।
नींद नहीं आती तो बेडरूम और बेड पर दे ध्यान
नींद नहीं आती की समस्या तब और बढ़ जाती है जब आपका बेडरूम नींद के अनुकूल नहीं होता है। अगर आपका बेडरूम स्वच्छ नहीं है तो आपको अपने रूम में शांति नहीं मिलती है और आपको ठीक से नींद नहीं आती है। नींद नहीं आती मुझे ये बात कहने से पहले आप अपने बेड और बेडरूम की सफाई और स्वच्छता पर भी ध्याने जरूर दें।
बेडरूम में टीवी मोबाइल से रहें दूर
नींद नहीं आती मुझे की समस्या बताने वाले ज्यादातर लोग वो होते हैं जो सारा दिन स्क्रीन से चिपके रहते हैं। वर्तमान समय में ज्यादातर लोगों के पास मोबाइल और टीवी के समाने रहते हैं और इसकी वजह से नींद न आने की परेशानी होने लगती है। सोने से पहले किसी भी प्रकार की स्क्रीन से दूर रहना चाहिए। नींद नहीं आती है तो एक बार अपने स्क्रीन टाइम को जरूर कम करें। सोने से पहले चाय और कॉफी जैसे पेय पदार्थों को पीने से भी बचना चाहिए। रात में नींद न आने की मुख्य वजह यह हो सकती है, आप भी जान लें।
हेल्दी डाइट में नींद का राज
अगर आपको नींद न आने की परेशानी है तो एक बार आपको अपनी डाइट को जरूर देखना चाहिए। अगर आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिलते हैं तो आपको ठीक से नींद भी नहीं आती है। नींद नहीं आती है तो रात में सोने से पहले गर्म दूध पी सकते हैं।
नींद नहीं आती है तो तलवे की मसाज करें
सोने से पहले हाथ-पैर साफ करें और फिर अपने तलवों की मसाज करें। इससे शरीर का रक्त प्रवाह सही रहता है और थकान दूर होती है। अच्छी नींद के लिए रोज सोने से पहले इस मसाज से आपकी अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी। अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये पांच बेहतरीन टिप्स।
योग से भी नींद न आने की परेशानी होती है ठीक
वैसे तो सेहतमंद शरीर के लिए योग और व्यायाम कारगर माना ही जाता है पर कुछ ऐसे भी योग हैं जिन्हें करने से नींद अच्छी आती है। जैसे शवासन, वज्रासन, भ्रामरी प्राणायम आदि। इन्हें नियमित रूप से करने से अनिद्रा की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा और थकान पूरी तरह दूर होगी।