... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : July 3, 2018 4:04 PM IST
बरसात का मौसम जितना सुहावना होता है, उतना ही खतरनाक भी। इस मौसम में कई तरह के इन्सेक्ट बढ़ जाते हैं, तो कुछ रेप्टाइल्स अपनी खुराक ढूंढने बाहर निकल आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इनसे संभल कर रहा जाए।
चींटी, बर्र या मधुमक्खी
अगर आप को बर्र, चींटी या मधुमक्खी ने डंक मार दिया है तो घर में मौजूद कोई भी मिंट वाली चीज जैसे टूथपेस्ट आदि या खाने वाला चूना लगायें। आप डंक वाले स्थान पर प्याज का रस भी लगा सकते हैं।
मच्छर - मक्खी
मच्छर-मक्खी से बचने का सबसे बेहतर उपाय है घर को और खुद को इनसे बचाकर रखना। बरसात में नेटेड डोर यानी जाली के दरवाजे हमेशा बंद रखें। खुद भी पूरी तरह से ढके हुए कपड़े पहनें और बच्चों को भी ढके हुए कपड़े ही पहनाए। बच्चे अगर खेलने बाहर जाएं तो मॉस्किटो क्रीम जरूर लगाएं। रात में सोते हुए भी मच्छरदानी आदि का इस्तेमाल करें। मच्छर के काटने पर तुलसी के पत्ते पीसकर उनका रस लगाने से लाभ होता है।
कीड़े-मकोड़े
बरसात में कीड़े-मकोड़ों का भी ब्रीडिंग सीजन होता है। वे जानबूझ कर किसी को नहीं काटते, बल्कि हाथ या पांव गलती से उन पर पड़ जाने पर वे अपनी रक्षा में दूसरों पर हमला करते हैं। बरसाती कीड़ों का डंक अंदर रह जाए तो खुजली, जलन या सूजन हो जाती है। काटे हुए स्थान पर लाल निशान दिखाई देने लगते हैं। गाय के घी में थोड़ा-सा कपूर पीसकर मिला लें | उसे डंक वाले स्थान पर थोड़ी देर तक मलें|
अगर सांप काट लेे
वैसे तो गांव और शहर में पाये जाने वाले 90 प्रतिशत सांप जहरीले नहीं होते हैं। फिर भी आप देख कर तो ये तय नहीं कर सकते कौन सा सांप जहरीला है और कौन सा नहीं इसलिए एक तो ना खुद पैनिक करें और ना ही उस व्यक्ति को करने दें जिसको सांप ने काटा है। कई नुकसान तो सिर्फ डर के चलते होते हैं, जिनका जहर से कोई लेना देना ही नहीं। सबसे पहले तो सांप के काटने वाले स्थान को दोनो ओर से कस कर बांध दें ताकि रक्त प्रवाह धीमा हो जाये और जहर ना फैले। इसके बाद 50 ग्राम देशी घी में करीब 1 ग्राम फिटकारी अच्छी तरह पीसकर मिला लें। इसे साप के काटने वाली जगह पर लगायें, इससे जहर उतर जायेगा।
चूहे के काटने पर
अगर चूहा काट ले तो घर में रखे पुराने नारियल जो लाल हो कर खराब हो गया हो थोड़ा सा घिस लें और उस में मूली का रस मिला कर काटने वाली जगह पर लगायें। आप चौलाई की जड़ को पीस कर शहद के साथ दिन में तीन चार बार खायें, उससे भी चूहे के काटने के दुष्प्रभाव नहीं होते।
मकड़ी के चलने पर
मकड़ी काटती तो कम है पर उसके सोते हुए शरीर से रगड़ने जिसे मकड़ी का चलना भी कहते हैं, की वजह से इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। ऐसे में संक्रमण वाले स्थान पर पिसे अमचूर या पिसी खटाई को पानी में मिला कर उसका पेस्ट लगाने से आराम मिलेगा।
चित्रस्रोत: Shutterstock.