Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Inflammatory Bowel Disease : आंत हमारे शरीर का एक मुख्य अंग है। यह खाना पचाने से लेकर शरीर में मौजूद पोषक तत्वों को बाहर निकालने का कार्य करती है। पेट की परेशानियों को कम करने के लिए आंत का स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है। अगर आंत में किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। मुख्य रूप से आंत में सूजन होना, एक गंभीर बीमारी का संकेत होता है। अक्सर लोग इसके शुरुआती लक्षणों को समझ नहीं पाते हैं। अगर आपके आंत में सूजन है, तो यह अल्सरेटिव कोलाइटिस की परेशानी की ओर इशारा कर सकता है।
हमारे आंत का मुख्य कार्य खाने में मौजूद पानी को निकालकर उसे स्टोर करना है। साथ ही बचे हुए अपशिष्ट पानी को शरीर से बाहर निकालना है। लेकिन अगर अल्सरेटिव कोलाइटिस अगर किसी व्यक्ति को हो जाए, तो आंत का पूरा प्रोसेस बिगड़ सकता है। इसकी वजह से आंतों में जलन और सूजन की परेशानी हो सकती है।
इस बीमारी की शुरुआत मलाशय से होती है, जो धीरे-धीरे पूरे कोलन में फैल जाती है। अल्सर की स्थिति तब बनती है, जब आंतों कोशिकाएं नष्ट होने लगती है। इसकी वजह से ब्लीडिंग और पस निकलने लगता है। आइए जानते हैं इसके कुछ प्रमुख लक्षण-
अगर आपके शरीर में इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो इस स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि आपकी परेशानी गंभीर न हो सके।
अल्सरेटिव कोलाइटिस काफी गंभीर स्थिति है, इसकी वजह से आंतों में सूजन आ सकती है। यह एक इम्यून डिसऑर्डर परेशानी है, जिसमें हमारी ही इम्यूनिटी हमारे आंतों पर हमला कर देती है। इसके अलावा अल्सरेटिव कोलाइटिस का कारण बढ़ता प्रदूषण, स्मोकिंग, अधिक स्ट्रेस में रहना इत्यादि हो सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आप लंबे समय तक स्वस्थ रहें, तो अपने आंत का विशेष ध्यान रखें।
ध्यान रखें कि अगर आपके आंत में सूजन की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सके।