hamburger icon
A
Read in English

Indigestion Home Remedies: इनडायजेशन और एसिड रिफ्लेक्स से बचने के लिए पीएं एलो वेरा जूस

Aloe Vera juice benefits: एलो वेरा का जूस पेट की परेशानियों से भी राहत दिलाता है। दरअसल, इसमें कुछ डिटॉक्सिफाइंग एजेंट्स होते हैं। जो, पेट के अल्सर जैसी कई पेट की परेशानियों को ठीक करने में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 5, 2020 3:07 PM IST

एलो वेरा (Aloe Vera juice benefits) का नाम किसी भी स्किन या हेयर प्रॉब्लम से राहत के लिए सुझाया जाता है। लेकिन, यह पेट की समस्याओं (Aloe Vera juice benefits) के लिए इसी तरह कारगर है। जी हां, एलो वेरा का जूस पेट की परेशानियों ( Indigestion Home remedies) से भी राहत दिलाता है। दरअसल, इसमें कुछ डिटॉक्सिफाइंग एजेंट्स होते हैं। जो, पेट के अल्सर जैसी कई पेट की परेशानियों को ठीक करने में मदद करता है।

इनडायजेशन और एसिड रिफ्लेक्स से बचने के लिए पीएं एलो वेरा जूस (Aloe Vera juice benefits):

इसमें, मौजूद एंजाइम्स पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं और पोषक तत्वों के अपशोषण में भी मदद करते हैं। इसी तरह,  एलो वेरा (Aloe Vera juice benefits) पेट में इंफेक्शन की वजह बनने वाले बैक्टेरिया और परजीवियों से भी सुरक्षा प्रदान करता है। जिससे, स्टमक इंफेक्शन से भी बचाव होता है।

कॉन्स्टिपेशन और एसिड रिफ्लेक्स जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाने में भी एलो वेरा जूस का सेवन फायदेमंद है। इसके, अलावा इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने का भी काम करता है। (Indigestion Home remedies)

Remedy for Menstrual Pain: कैमोमाइल टी है पीरियड पेन्स से राहत पाने का नैचुरल तरीका, जानें कैसे बनायी जा सकती है ये हर्बल चाय

ऐसे करें एलो वेरा जूस का सेवन:

रोज़ सुबह खाली पेट एलो वेरा जूस पीने से इनडायजेशन  की समस्या से राहत मिलती है। डायजेशन को बेहतर बनाने के लिए एलो वेरा का जूस लें। इसके लिए एलो वेरा की एक पत्ती लें। इसमें, किसी चाकू की मदद से एक चीरा लगाएं। फिर, किसी चम्मच की मदद से एलो वेरा जेल निकाल लें। अब, संतरे का जूस या मौसमी का जूस लें और उसमें एलो वेरा जेल मिलाएं। इसे, किसी ब्लेंडर या मिक्सी में पीसें और किसी गिलास में पलट दें।

यह भी पढ़ें-  Erectile Dysfunction Home Remedy: इरेक्टाइल डिस्फंक्शन है आपकी समस्या तो, डायट में शामिल करें हींग, जानें Asafoetida के सेवन के तरीके।