
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 20, 2018 2:20 PM IST
दिल की बीमारियों का खतरा दिन-ब-दिन लोगों में बढ़ता जा रहा है। हमारा शरीर दिल की बीमारियों के खतरे के कुछ संकेत भी देता है और समय रहते इन खतरों को पहचान लेने से हम अपने बचाव के लिए कुछ कर सकते हैं। ऐसे ही 3 संकेतों के बारे में हम लिख रहे हैं यहां-
खाना पचने में परेशानी
अक्सर अपच होना भी आपके दिल को हो रहे नुकसान की ख़बर देता है। एसिडिटी और गैस्ट्रोसोफजियल रिफ्लक्स डिजिसेस केवल पेट से जुड़ी तकलीफें नहीं हैं। इनका होना इस बात का अर्थ है कि आपका दिल सही तरह से नहीं धड़क पा रहा। जिसकी वजह से आपकी आंतों तक खून पहुंचना मुश्किल हो जाता है और अपच और एसिडिटी होने लगती है। एंटासिड दवाइयां लेने वाले लोगों को दवा बंद करते ही अगर ये लक्षण दिखाई दें तो बेहतर यही होगा कि वे अपने दिल की तरफ ध्यान दें। किसी कार्डियोलॉजिस्ट से सम्पर्क करें और आवश्यक जांच कराएं।
पैरों में सूजन
पैरों, हाथों और चेहरे में बार-बार होनेवाली सूजन को किडनी में गड़बड़ियों की निशानी माना जाता है। हालांकि इसे दो कारणों से दिल की बीमारी से भी जोड़ा जा सकता है। पहली, अगर आपका दिल सही तरह से धड़कता नहीं तो हो सकता है कि शरीर के निचले अंगो की तरफ जाते समय खून आपकी नसों में जमा हो गया हो और इस वजह से पैरों में सूजन हो गई हो। दूसरा आपका दिल सही तरीके से काम नहीं कर पाता तो इससे किडनियां भारी हो जाती हैं और शरीर से विषैले तत्वों को निकालने में दिक्कत होने लगती है। इस वजह से भी आपके पैरों में सूजन हो सकती है।
अत्यधिक थकान और सांस फूलना
यह एक अहम लक्षण हैं। माना आपके ऊपर काम का बहुत प्रेशर है और आप जंक फ़ूड खाकर ही ज़िंदगी बिता रहे हैं औऱ इस वजह से आपको थकान महसूस होती है। लेकिन दिल के बीमार होने पर होनेवाली थकान काफी अलग होती है। मान लीजिए जैसे आप दोपहर तक एकदम ठीक रहते हैंलेकिन उसके बाद कुर्सी से उठने-बैठने और काम पर ध्यान लगाना भी आपके लिए मेहनतवाला काम बन जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होतो है तो हो सकता है कि आपका दिल मुश्किल में है। थकान के साथ सांस फूलना भी दिल की बीमारियों का एक आम लक्षण हैं। जब आपका दिल सही तरीके से धड़क नहीं पाता तो खून नसों में जमा हो जाता है और यह तरल पदार्थ आपके फेफड़ों में लीक होता है। जिसके चलते सीढ़ियां चढ़ने या थोड़ी दूर चलने से भी आपकी सांस फूलने लगती है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.