महाबली 'खली' को है ये बीमारी, बचपन में ही बढ़ गया था हाथों-पैरों का आकार, पहनना पड़ता है 18 नंबर का जूता

इंटरनेशनल स्टार और रेसलर द ग्रेट खली ने पहली बार अपनी बीमारी पर बात की। उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें एक्रोमिगेली नामक एक दुर्लभ बीमारी है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 9, 2024 2:42 PM IST

The Great Khali Rare Disease: सेलिब्रिटी रेसलर खली ने हाथ में बताया कि उन्हें एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई इलाज संभव नही है। हाल ही में लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में WWE रेसलर द ग्रेट खली (The Great Khali) ने बताया कि उन्हें  एक दुर्लभ बीमारी है जिसका अभी तक कोई इलाज खोजा नहीं गया है। खली ने बताया कि उन्हें एक्रोमिगेली (acromegaly) नाम की एक बीमारी है जो एक रेयर डिजिज है और इस बीमारी से खली बचपन से ही पीड़ित है। बता दें कि, एक्रोमिगेली का कोई स्थायी इलाज नहीं खोजा जा सका है। इस बीमारी के लक्षणों से आराम पाने के लिए खली की सर्जरी भी की गयी थी।

बचपन में ही दिखने लगे थे बीमारी के लक्षण (The great Khali suffering from this rare health problem)

यह हार्मोन्स से जुड़ी हुई एक प्रकार की बीमारी है। जब पिट्यूटरी ग्लैंड ( pituitary gland) ग्रोथ हार्मोन्स का निर्माण जरूरत से अधिक मात्रा में बनने लगता है तो इससे शरीर की बनावट और विकास पर इसका असर पड़ता है। द ग्रेट खली को बचपन में यह बीमारी हो गयी थी। यह एक प्रकार जेनेटिक सिंड्रोम (Genetic Syndrome)  है और इसी की वजह से खली के शरीर का आकार बहुत अधिक बढ़ गया।

एक्रोमिगेली सिंड्रोम (Acromegaly Syndrome) में मरीज के शरीर में कई तरह के चेंजेस आ जाते हैं। एक्रोमिगेली सिंड्रोम में मरीज के शरीर में हड्डियों और टिश्यूज की ग्रोथ तेजी से होने लगती है। नतीजतन मरीज के हाथों-पैरों का आकार बहुत अधिक बढ़ जाता है। वहीं, महिलाओं में मेंस्ट्रुअल साइकिल से जुड़ी समस्याएं बहुत अधिक बढ़ जाती है।

बता दें कि दि ग्रेट खली की ऊंचाई और कद-काठी सामान्य लोगों की तुलना में बहुत अधिक है। अपने शरीर के आकार के कारण ही उन्हें अपने आकार के कपड़े और जूते नहीं मिल पाते और उनके लिए विशेष तौर पर कपड़े और शूज़ बनवाए जाते हैं।

एक्रोमिगेली सिंड्रोम के लक्षण क्या हैं? (Symptoms of Acromegaly Syndrome)

  • शरीर की असामान्य ग्रोथ
  • चेहरा का आकार बहुत बड़ा होना, नाक- कान और जीभ की साइज बढ़ जाना
  • शरीर से बहुत अधिक पसीना आना, पसीने से तेज दुर्गंध आना
  • बहुत अधिक थकान महसूस करना हड्डियों और मांसपेशियों का कमजोर हो जाना
  • जॉइंट पेन
  • आंखों से कम दिखायी देना
  • बार-बार सिर में दर्द होना

एक्रोमिगेली सिंड्रोम से बढ़ सकती हैं ये बीमारियां (Complications and diseases related to Acromegaly Syndrome)

एक्रोमिगेली बीमारी का कोई स्थायी इलाज नहीं है। हालांकि, इसमें लक्षणों से आराम पाने के लिए मरीज को सर्जरी और कुछ दवाएं दी जाती हैं। हालांकि, इसके लक्षणों की अनदेखी करने से शरीर में अन्य कई गम्भीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है जैसे-

  • हाई ब्लड प्रेशर लेवल
  • डायबिटीज मेलिटस (Diabetes Mellitus)
  • आर्थराइटिस
  • हार्ट डिजिजेज
  • कोलोन पॉलिप्स (Colon polyps)
  • ऑर्गन फेलियर

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source