... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : October 16, 2017 3:53 PM IST
आपकी पहली इंटर्नल एक्ज़ाम या आपके पहले पीएमएस ब्रेकडाउन की तरह, पहला मैमोग्राम भी उन चीजों में से एक हो सकता है जिसकी वजह से आप बहुत बेचैन हो सकती है। जी हां, आप मेटल प्लेट्स के बीच अपने ब्रेस्ट को रखने का विचार पसंद नहीं आ सकता है, सेल्फ-एक्ज़ाम के साथ मैमोग्राम ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए अहम है। तो जब आप मैमोग्राम के लिए जाती हैं तो क्या होता है? आपको ऊपर के कपड़े उतारने पड़ते हैं और आपको अपने ब्रेस्ट को बारी-बारी मशीन पर रखना पड़ता है। लेकिन मैमोग्राम कराते वक़्त जो कुछ भी महसूस होता है, वह एक पूरी तरह से अलग अनुभव है। हमें कुछ महिलाओं ने बताया कि मैमोग्राम कैसा महसूस होता है।
एकदम अजीब अनुभव
'मेरी मां एक ब्रेस्ट कैंसर सर्वाइवर हैं इसलिए मैंने हर साल मैमोग्राम कराया। लेकिन दर्द से अधिक, किसी अजनबी द्वारा आपके ब्रेस्ट्स को छूना आपके लिए एक अजीब अहसास हो सकता है। मेरे ख्याल से मैमोग्राम कुछ मिनटों की परेशानी है।' अंक्षिता ने बताया।
छोटे ब्रेस्ट्स में बहुत दर्द होता है
'इस टेस्ट में ब्रेस्टस को बहुत ज्यादा मसला जाता है लेकिन ज़्यादा दर्द नहीं हुआ। चूंकि मेरे ब्रेस्ट्स छोटे हैं, इसीलिए मुझे लगा कि ज़्यादा परेशानी हो रही है और मुझे अधिक दर्द बर्दाश्त करना पड़ा। इस प्रक्रिया में छोटी मांसपेशियां भी खींचती हुई महसूस होती हैं', ईवा न बताया।
उतना मुश्किल नहीं था जितना कि सुना था
जयश्री कहती हैं, 'मेरी सहेलियों ने मुझे बताया कि मैमोग्राम में बहुत दर्द होता है, लेकिन मेरे डॉक्टर ने पूरी प्रक्रिया बहुत धीरे से और आराम से पूरी की। हां, वे आपके ब्रेस्ट्स को मसल देते हैं और यह निश्चित तौर पर बहुत अजीब महसूस होता है, लेकिन दर्द उतना नहीं हुआ जितना कि दूसरों ने बताया था।’
मेरी स्किन बुरी तरह से खिंच गयी
'हालांकि यह लेबर पेन जैसा मुश्किल नहीं था लेकिन मेरे ब्रेस्ट्स को बुरी तरह तकलीफ हुआ।मेरी त्वचा बुरी तरह से खींच गयी। मैमोग्राम के बाद ब्रेस्ट और गर्दन में बहुत तकलीफ महसूस हुई। ममता ने बताया, जो कहती हैं कि, मैं तो सबको यही सलाह दूंगी कि आराम से बैठ जाओ डॉक्टर से बातें करो और सोचो कि जो कुछ भी हो रहा है वह आपके भले के लिए है।
Read this in English.
अनुवादक: Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत : Shutterstock Images