
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
अधिक मात्रा में शिलाजीत के सेवन के साइड-इफेक्ट्स ।
सेक्सुअल हेल्थ प्रॉब्लम्स (sexual health natural remedies) से राहत पाने के लिए शिलाजीत के सेवन (shilajit side effects) की सलाह दी जाती है। इससे, कई सेक्सुलअल हेल्थ रिलेटेड समस्याओं से राहत मिलती है। इसीलिए, लोग इसके सेवन से अपनी समस्याओं को नैचुरली ठीक करने की कोशिश करते हैं। शिलाजीत के सेवन के जहां कई फायदे हैं। वहीं, इसके सेवन से नुकसान (shilajit side effects )भी काफी गम्भीर होते हैं।
Male Infertility : इंफिर्टिलिटी से राहत के लिए पुरुष करें इन 3 चीज़ों का सेवन, बढ़ेगा स्पर्म काउंट ।
शिलाजीत या किसी भी प्राकृतिक औषधि के सेवन के समय उसकी मात्रा का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है। अक्सर, लोग इन दवाइयों को खाते-पीते समय उसकी मात्रा कम या ज़्यादा रखते हैं। यही वह चूक है जो लोगों को इन बहुउपयोगी दवाइयों का फायदा देने की बजाय नुकसान पहुंचाती है। शिलाजीत के सेवन के समय भी जो लोग जल्द और बेहतर रिज़ल्ट के लिए शिलाजीत की मात्रा ज़्यादा ले लेते हैं। उन्हें, भी कई प्रकार के साइड-इफेक्ट्स होते हैं।
आयुर्वेदिक और हर्बल एक्सपर्ट्स के अनुसार शिलाजीत की सही मात्रा ना लेने पर इस तरह के नुकसान होते हैं।
इंडियन वियाग्रा या शिलाजीत के सेवन से जो सबसे पहला साइड-अफेक्ट दिखता है। वह, है शरीर की गर्मी बढ़ जाना। इसमें, गर्मी के कारण हाथ-पैर और पेट में भारीपन महसूस होने लगता है। तापमान संतुलित ना रहने के कारण मूड बिगड़ा हुआ रहता है और सिर दर्द जैसी परेशानियां भी होती हैं।
पैरों और हाथों के तलवों में अधिक जलन और गर्मी महसूस होने जैसी समस्या भी शिलाजीत के अधिक सेवन की वजह से होता है। Shilajit benefits: इंडियन वियाग्रा यानि शिलाजीत के सेवन के फायदे, जानें इसके सेवन का तरीका
गर्मी और एलर्जी के चलते त्वचा पर फोड़े-फुंसी, रैशेज़ और इरिटेशन जैसी परेशानियां दिखना भी इंडियन वियाग्रा यानि शिलाजीत का साइड-इफेक्ट हो सकता है। इसी तरह, शिलाजीत के सेवन से उल्टी होना, बेचैनी महसूस करना या फिर हार्ट बीट भी बढ़ सकती है।
बार-बार पेशाब (shilajit side effects) करने की इच्छा भी शिलाजीत के अत्यधिक सेवन का एक साइड-इफेक्ट हो सकता है।
Healthy Kidney: बार-बार यूरिनेशन हो सकता है बच्चों में कमज़ोर किडनी का संकेत !