भारत में साल 2050 तक इतने हो जाएंगे डायबिटीज के मरीज, IDF ने किया खुलासा

Diabetes Cases in India: आने वाले सालों में डायबिटीज के मामलों में लगातार वृद्धि होने वाली है। आईडीएफ के आंकड़ों की मानें तो साल 2050 तक डायबिटीज के मामले 15 करोड़ पार कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated : January 9, 2026 12:43 PM IST

Diabetes in India:डायबिटीज एक बेहद सामान्य बीमारी बन गई है। आजकल की खराब जीवनशैली, अस्वस्थ खान-पान और तनाव इसके सबसे प्रमुख कारण माने जाते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, साल 2022 में 18 साल और उससे अधिक आयु के 14 फीसदी वयस्क डायबिटीज से पीड़ित थे, जो 1990 से 7 फीसदी अधिक था। दरअसल, डायबटीज एक दीर्घकालिक बीमारी है यानी जो एक बाद निदान होने के बाद जीवनकाल साथ रहती है। डायबिटीज रोग तब होता है, जब अग्न्याशय पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता है या शरीर इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है। आपको बता दें कि इंसुलिन एक प्रकार का हार्मोन है, जो रक्त में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करता है। जब इंसुलिनहार्मोन का उत्पादन नहीं हो पाता तो रक्त में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है और व्यक्ति डायबिटीज की चपेट में आ जाता है। WHO के अनुसार, साल 2000 से डायबिटीज में होने वाली मृत्यु दर में लगातार वृद्धि हो रही है।

diabetes cases

साल 2050 तक इतने बढ़ जाएंगे डायबिटीज के मरीज

इंडियन डायबिटीज फेडरेशन के अनुसार, देश में डायबिटीज के मामलों में लगातर वृद्धि देखने को मिल रही है। जहां साल 2000 में 3.27 करोड़ डायबिटीज रोगी थे, वहीं साल 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 8.98 करोड़ हो गया। आईडीएफ का अनुमान है कि साल 2050 तक भारत में डायबिटीज के मामले 15.67 करोड़ हो सकते हैं। यानी आने वाले सालों में डायबिटीज रोगियों का आंकड़ा लगातार बढ़ने वाला है।

डायबिटीज के मामले में दूसरे नंबर पर है भारत

आंकड़ों के अनुसार, डायबिटीज रोगियों के मामले में भारत ने सारे रिकॉर्डटोड़ दिए हैं। मधुमेह से पीड़ित वयस्कों की संख्या के मामले में देश विश्वस्तर पर दूसरे स्थान पर है। देश में डायबिटीज के सबसे ज्यादा मामले 20 से 79 साल के आयु वर्ग के लोगों में सामने आते हैं। चाइना में डायबिटीज के सबसे ज्यादा मामले हैं। चाइना पहले स्थान पर और पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है।

diabetes ke lakshan

डायबिटीज के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

डायबिटीज के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर हो सकते हैं। इसमें शामिल हैं-

  • बार-बार पेशाब आना
  • ज्यादा प्यास लगना
  • थकान और कमजोरी का अनुभव होना
  • आंखों में धुंधलापन
  • लगातार वजन कम होना

जब डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता है तो यह रोग कई गंभीर रोगों का कारण भी बन सकता है। डायबिटीज, हृदय, आंखों, किडनी और तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है।

डायबिटीज से बचाव कैसे करें?

  • डायबिटीज से बचाव के लिए सबसे पहले हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है।
  • आप रेगुलर एक्सरसाइज करें। रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें।
  • आप योग, प्राणायाम और मेडिटेशन भी कर सकते हैं।
  • खाना खाने के बाद 10-15 मिनट वॉक जरूर करें।
  • मोटापा भी डायबिटीज का कारण बनता है। वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है।
  • तनाव को कम करने के की कोशिश करें। इसके लिए पर्याप्त नींद लें और ध्यान लगाएं।
  • धूम्रपान और शराब का सेबन करने से बचें।
  • अनहेल्दी फैट्स, कार्ब्स का सेवन कम मात्रा में करें।
  • अपनी डाइट में फाइबर और प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

Highlights:

  • देश में डायबिटीज के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है।
  • डायबिटीज रोगी के मामले में भारत दूसरे नंबर पर है।
  • डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source