Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो समझिए इन विटामिन्स की है कमी, लापरवाही पड़ सकती है महंगी

अगर आपकी डाइट से जरूरी विटामिन्स नहीं मिल पा रहे हैं तो इससे आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो समझिए इन विटामिन्स की है कमी, लापरवाही पड़ सकती है महंगी

Written by Swati |Updated : March 1, 2024 4:01 PM IST

Vitamin Deficiency:आपकी बॉडी को फिट और फाइन रखने में विटामिन्स इंपॉर्टेंट रोल प्ले करते हैं। ये विटामिन्स ही हमारे शरीर को स्ट्रांग बनाते हैं, इसलिए हम सभी को अपने खान-पान में विटामिन्स का सही मात्रा का ख्याल रखना चाहिए। लेकिन आज के समय में ऐसा बहुत ही मुश्किल हो पाता है। क्योंकि आज कल की भागदौड़भरी लाइफ स्टाइल में लोगों के लिए अपनी सेहत का पूरा और सही ख्याल रखना बहुत मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरी तरफ लोगों का फ़ास्ट फ़ूड और जंक फ़ूड  खाना भी उनके शरीर में बीमारियों  को बुलावा देता है। ये सब चीजें हमारी सेहत के लिए कितनी खतरनाक है इस बात का कभी अन्दाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता। क्या आपको पता है कि अपनी भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स की वजह से आप अपने डाइट में उन जरुरी विटामिंस को कम कर रहे हैं जो आपके सेहत के लिए बहुत ही महत्वूर्ण होते हैं। 

शोध के अनुसार हमारे शरीर के लिए विटामिन D, विटामिन B12 और विटामिन C बहुत महत्वपूर्ण विटामिन हैं। ये विटामिन्स आपके शरीर को स्ट्रांग बनाते हैं, इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करते हैं और आपकी एपेटाइट यानि भूख को बढ़ाते हैं। लेकिन यदि आपकी डाइट में इन विटामिन्स की कमी है तो इसका मतलब है कि आप पुअर डाइट ले रहे हैं और इसके कई लक्षण आपके शरीर में भी दिखाई देते हैं। तो आइये इन जरूरी विटामिंस के कमी के लक्षणों के बारे में जानते हैं। 

विटामिन D और उनकी कमी के लक्षण  

विटामिन D हमारी बॉडी के लिए एक आवश्यक विटामिन है।  इसकी उपस्तिथि में हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत रहती है।  लेकिन यदि आपके शरीर में विटामिन D की कमी है तो यह आपके शरीर में विभिन्न कमियों के संकेत दिखाई देंगे। जैसे हड्डियां का कमजोर होना, जल्दी कमजोरी आना, शरीर में थकान होना, बालों का झड़ना आदि। इसकी कमी को पूरा करने के लिए नियमित रूप से दूध का सेवन करें। हरी सब्जियों को अपने भोजन की थाली में शामिल करें। साथ ही प्रोटीन से प्रचुर दाल का सेवन भी आपके लिए लाभदायी होगा। 

Also Read

More News

विटामिन B12 और उसकी कमी से होने वाली समस्याएं  

विटामिन B12 आपके शरीर के लिए एक आवश्यक विटामिन है।  इसकी कमी से व्यक्ति को भूख कम लगती है, चक्कर आता है, उल्टियां होती है और मन भी घबराता है। इसलिए विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए व्यक्ति को डेयरी फूड्स जैसे पनीर, खोया, दूध आदि का सेवन प्रचुर मात्रा में करना चाहिए। 

विटामिन C और उसकी कमी से होने वाले लक्षण 

विटामिन C अन्य विटामिन्स के मुकाबले सबसे अधिक महत्व रखता है। इसकी कमी से हमारे शरीर में विभिन्न प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे- चेहरे पर झुर्रियां आना, चेहरे की चमक गायब होना, स्किन पर दाग-धब्बे दिखना आदि। यह विटामिन आपकी स्किन और बॉडी को लम्बे समय तक जवान रखने में मदद करता है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सेहत के लिए है अन्य जरूरी पोषक तत्व 

इसके अलावा आयरन एक ऐसा तत्व है जो आपके शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व माना जाता है। यह  आपके शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। ब्लड में रेड सेल्स को जनरेट करता है। जिससे फेफड़ों में ऑक्सीजन पहुंचने की क्रिया आसान हो सके।  यदि आपके शरीर में आयरन की कमी है तो इसकी कमी से आपके शरीर में विभिन्न प्रकार के लक्षण दिखते हैं, जैसे- कमजोरी महसूस होना, चक्कर आना, खून की कमी होना, आंखों के नीचे काले घेरे पड़ना, शरीर का सफ़ेद पड़ना आदि। इसकी कमी को पूरा करने के लिए आपको हरी सब्जियों  और फलियों वाली सब्जियों का सेवन करना चाहिए। 

About the Author

... Read More