जब ब्लड शुगर लेवल हो बहुत 'हाई' तो तुरंत शरीर देता है ये 3 सिग्नल, इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

डायबिटीज यूं तो एक तेजी से फैल रही बीमारी है लेकिन, इसके प्रति लोगों में उतनी अधिक गम्भीरता नहीं देखी जाती जितना डर कैंसर, कोविड या अन्य संक्रामक बीमारियों के लिए है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 8, 2022 7:49 PM IST

Signs and symptoms of high blood sugar levels: डायबिटीज में हाई ब्लड शुगर लेवल को लो रखना सबसे बड़ी कोशिश होती है क्योंकि बढ़ा हुआ ब्लड शुगर लेवल कई तरह की समस्याएं बढ़ा सकता है। डायबिटीज यूं तो एक तेजी से फैल रही बीमारी है लेकिन, इसके प्रति लोगों में उतनी अधिक गम्भीरता नहीं देखी जाती जितना डर कैंसर, कोविड या अन्य संक्रामक बीमारियों के लिए है। इसीलिए, लोग अक्सर डायबिटीज से जुड़ी स्थितियों, कारकों और इसके रिस्क फैक्टर्स को गम्भीरता से नहीं लेते। वहीं, प्री-डायबिटिक्स या डायबिटीज से पीड़ित भी अक्सर हाई ब्लड शुगर लेवल के लक्षणों पर ध्यान नहीं देते और लक्षण दिखने के बाद भी उन्हें कम करने के प्रयास नहीं करते।

ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीर क्या संकेत देता है?

लेकिन, हाई ब्लड शुगर लेवल के लक्षणों को यूं नजरअंदाज करने से डायबिटीज की बीमारी के गम्भीर होने की संभावना बढ़ सकती है।  हाई ब्लड शुगर लेवलकी वजह से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और इसके नुकसान से बचने के लिए लोगों को नियमित अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करने की सलाह दी जाती है। साथ ही ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर शरीर द्वारा दिए जाने वाले लक्षणों पर भी ध्यान देना महत्वपूर्ण है। यहां पढ़ें उन महत्वपूर्ण लक्षणों के बारे में जो ब्लड शुगर लेवल के बहुत अधिक बढ़ जाने के संकेत देते हैं। (Signs and symptoms of high blood sugar levels in Hindi)

बार-बार पेशाब आना

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के बाद सबसे पहले दिखायी देने वाले लक्षणों (common signs of high blood sugar) में बार-बार पेशाब आने की समस्या (frequent urination) प्रमुख है। ऐसे में डायबिटीज का मरीज सामान्य से अधिक बार बाथरूम जा सकता है। जब शरीर की नसों में ग्लूकोज या अतिरिक्त शक्कर जमा हो जाती है तो शरीर उसे यूरीन के माध्यम से शरीर से बाहर निकालने के प्रयास करता है। इसीलिए, अगर आपको सामान्य से अधिक बार बाथरूम जाने की जरूरत पड़ रही है तो अपने डॉक्टर से तुरंत सम्पर्क करें।

प्यास बढ़ जाना

डायबिटीज के मरीजों को प्यास अधिक लगती है लेकिन अगर बार-बार पेशाब करने के साथ बहुत अधिक प्यास भी लगे तो इससे समझ जाना चाहिए कि आपका ब्लड शुगर लेवल बहुत अधिक बढ़ चुका है। पेशाब करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है और ऐसे में केवल पानी पीने से आपकी प्यास नहीं बुझती।

थकान

जब शरीर में इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो पाता तो शरीर को शक्ति नहीं मिल पाती। इसीलिए, खाना खाने के बावजूद डायबिटीज के मरीज को बहुत अधिक कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और उसके उपचार से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)